बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर फैशन के मामले में कभी पीछे नहीं रहती। फिर चाहे बात उनके रेड कार्पेट लुक की करें या फिर एयरपोर्ट लुक की। उनका स्टाइल हमेशा परफेक्ट रहता है। हाल ही में वह अपनी मां और बहन के साथ एक दोस्त की शादी अटेंड करने गोवा गई थीं, जहां से उन्होंने तीनों की शानदार तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन
2 of 5
sunita kapoor
- फोटो : instagram
इन तस्वीरों में सोनम के साथ उनकी मां और बहन ट्रेडिशनल वियर में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस दौरान तीनों ने व्हाइट ड्रेसेज पहन रखी हैं, जो रोहित बल के कलेक्शन से हैं।
विज्ञापन
3 of 5
sunita kapoor
- फोटो : instagram
अपने इस लुक के लिए सोनम ने लेयरड व्हाइट और गोल्डन कलर का अनारकली सूट पहन रखा है। इसके साथ उन्होंने अपनी मां की डिजाइन की हुई ज्वैलरी कैरी कर रखी है। सोनम को उनके इस लुक के लिए उनकी बहन रिया कपूर ने स्टाइल किया है।
4 of 5
sunita kapoor
- फोटो : instagram
फैशन की इस दौड़ में इस बार सोनम ने अकेले महफिल नहीं लूटी। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं सोनम के साथ-साथ उनकी मां और बहन भी पूरे ग्रेस के साथ फैशन को कैरी करती हुई नजर आ रही हैं। क्रीम आउटफिट में सुनीता कपूर किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी।
रिया कपूर ने अपने इस लुक के लिए जैकेट लहंगा वियर किया था। सोनम की तरह रिया ने भी अपनी मां द्वारा डिजाइन की हुई ज्वैलरी से अपने लुक को पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने लाइट मेकअप किया हुआ था। इन तस्वीरों में ओवरऑल तीनों स्टनिंग लग रही हैं।