deepika ranveer
- फोटो : file photo
दीपिका-रणवीर
14 और 15 नवंबर को दीपवीर ने इटली के लेक कोमो के पास स्थित विला डेल बालबियानेलो में शादी की थी। खबरों की मानें तो दीपिका के शादी के लहंगे को सब्यसाची ने डिजाइन किया है। सिंधी वेडिंग में दीपिका ने गुलाबी रंग का पारंपरिक लहंगा पहना था, जिसमें वह खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनके लहंगे की चुनरी बेहद खास थी, जिस पर सारे में जरदोसी वर्क है। इसके साथ ही चुनरी पर सदा सौभाग्यवती भव: भी लिखा हुआ है। बता दें कि यह श्लोक किसी आम धागे से नहीं बल्कि सोने से कढ़ा हुआ है।