लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स 2018 में बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने जमकर अपने जलवे बिखेरे। रेड कार्पेट पर सभी एक्ट्रेस अपने लुक और आउटफिट से एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आईं। हर किसी ने अपने हिसाब से बेस्ट ड्रेस पहनी। कुछ सेलेब्रिटीज के ड्रेस वाकई जबरदस्त थे वहीं कुछ की पोशाक बेहद अजीबोगरीब थी, जिसके चलते वे सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रही हैं।
विज्ञापन
2 of 5
lux awards
- फोटो : instagram
इस लिस्ट में सबसे पहला जिसका नाम है वह हैं तापसी पन्नू। रेड कारपेट पर तापसी ने सिल्वर कलर का गाउन कैरी किया हुआ था, जिसका पैटर्न काफी आउटडेटेड लग रहा था। सिल्वर कलर की इस ड्रेस में रोज के डिजाइन बने हुए थे। इसके अलावा अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने रेड लिप शेड लगा रखी थी, जो सिल्वर गाउन के साथ बिल्कुल मेल नहीं खा रही थी।
विज्ञापन
3 of 5
lux awards
- फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर तापसी के इस लुक का जमकर मजाक बन रहा है। लोगों ने इसे फैशन ब्लंडर बताया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- मैम ये क्या पहन लिया है आपने? आपकी अब तक की सबसे वाहियात ड्रेस। एक दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- कौन से जमाने की ड्रेस पहन ली है ये?
4 of 5
lux awards
- फोटो : instagram
सबसे ज्यादा नापसंद किए जाने वाली पोशाक में एक नाम स्वरा भास्कर का भी है। उन्होंने ब्लैक और गोल्डन कलर का गाउन पहना था, जो कुछ खास नहीं लग रहा था। वहीं उनका यह ड्रेस उन पर बिल्कुल जंच नहीं रहा था।
सोशल मीडिया पर स्वरा के ड्रेस को लेकर लोगों ने जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने उन्हें दिवाली पर दीवार में लगने वाली झालर बताया। एक ने तो उन्हें ड्रेसिंग सेंस सुधारने की हिदायत तक दे डाली।