फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की 150 शादियों में सबसे स्टाइलिश रही सोनम और आनंद की वेडिंग, 2 महीने बाद मिला बड़ा सरप्राइज

Sat, 30 Jun 2018 03:01 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonam and anand - फोटो : Instagram
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को दो महीने होने वाले हैं। इन दोनों की शादी किसी परी की कहानी से कम नहीं है। इन दोनों की ग्रैंड शादी खूब चर्चा में रही थी। शादी के दो महीने बाद सोनम और आनंद की खूबसूरत शादी की फोटो फेमस मैग्जीन के कवर पेज पर छपी है जिसकी तस्वीर खुद सोनम ने सोशल मीडिया पर शेयर की।
विज्ञापन

2 of 5
sonam and anand - फोटो : Instagram
इस मैग्जीन का नाम 'वोग' है जिसने सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की तस्वीर को कवर पेज पर छापा है। इस तस्वीर में सोनम और आनंद रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। शादी की इस तस्वीर को 'वोग' ने खास कैप्शन भी दिया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
sonam and anand - फोटो : Instagram
'वोग' ने इस तस्वीर को कवर पेज पर छापते हुए साल की 150 मोस्ट स्टाइलिश शादियों में शुमार किया है। इस तस्वीर को छापते हुए 'वोग' ने सोनम और आनंद की इस जर्नी को सबसे खूबसूरत कहा है। सोनम कपूर ने शादी में अनुराधा वकील द्वारा डिजाइन किया हुआ लाल रंग का लंहगा पहना हुआ था। 

4 of 5
Sonam Kapoor
इसके साथ ही सोनम ने माथा पट्टी और झुमके को कैरी किया था जो उन पर जंच रहा था। वहीं आनंद आहूजा ने रघुवेन्द्र राठौर की डिजाइन की हुई बंद गले की शेरवानी पहनी थी। इसके साथ लड़ियों वाला नेकलेस और साफा उनपर काफी सूट कर रहा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonam kapoor
आपको बता दें, सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक है। 'वीरे दी वेडिंग' के रिलीज के बाद से ही सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में है। यहां तक कि सोनम ने अपना जन्मदिन भी वहीं सेलिब्रेट किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें