'अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलवाने की कोशिश करती है'। यह लाइन वैसे तो आपने कई बार सुनी होगी लेकिन कीर्ति मिश्रा के लिए यह वाक्य एक दम सही साबित हुआ। कीर्ति मिश्रा नारंग ग्रेटर नोएडा की रहने वाली हैं जिन्होंने हजारों सुंदरियों को पछाड़ कर 'हॉटमॉन्ड मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2018' के फाइनल राउंड में जगह बनाई है।
विज्ञापन
2 of 4
Kirti Mishra Narang
कीर्ति देश-विदेश से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आई खूबसूरत कंटेस्टेंट को हराकर फाइनल राउंड तक पहुंच गई हैं। इस ब्यूटी पेजेंट के लिए मार्च-अप्रैल में देश के अलग-अलग शहरों जैसे कि दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, जयपुर के अलावा कई देशों सिंगापुर, लंदन और ओमान में ऑडीशन हुए थे। इन ऑडीशंस में हजारों महिलाओं का चुनाव हुआ जिनके बीच प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में इंट्रोडक्शन, टैलंट और कैटवॉक शामिल है। इन सभी प्रतियोगिता में कीर्ति ने सभी कंटेस्टेंट को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन
3 of 4
Kirti Mishra Narang
अब इस प्रतियोगिता के आगे के कुछ राउंड ग्रीस में होंगे और 22 सितंबर 2018 को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में ग्रैंड फिनाले होगा। इस फाइनल मुकाबले में जीतने वाली कंटेस्टेंट को 'हॉटमॉन्ड मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2018' से नवाजा जाएगा। निजी जिंदगी की बात करें तो कीर्ति की शादी को 13 साल हो चुके हैं और उनके दो बच्चे हैं।
फाइनल राउंड में पहुंचने के बाद कीर्ति ने मीडिया से बात करते हुए अपनी राय रखी। कीर्ति ने कहा - 'अगर वह इस पेजेंट को जीतती हैं तो वह इस मंच के जरिए महिलाओं और समाज के वंचित तबके की आवाज उठाएंगी।' आपको बता दें, 'हॉटमॉन्ड' के चेयरमैन भारत के. भ्रमर ने शुरू किया था। फाइनल राउंड तक पहुंचने के बाद हेयर स्टाइलिस्ट सिल्वी रॉजर्स, न्यूट्रिशनिस्ट रुचिका सोधी, करियोग्राफर लीज़ा वर्मा, स्किन केयर एक्सपर्ट डॉ. आजाद आगे के राउंड्स के लिए प्रतियोगियों को ग्रूमिंग टिप्स देंगे।