फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ों पर लाखों उड़ाने वाली सोनम ने पहनी इतनी सस्ती ड्रेस, पति आनंद आहूजा से जुड़ा है कनेक्शन

Sun, 13 Jan 2019 08:49 AM IST
shubham फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonam kapoor - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर खबरों में रहती हैं। लड़कियां उनके फैशन स्टाइल को करीब से फॉलो करती हैं। वैसे तो वह जो भी पहनती हैं उसकी चर्चा हर तरफ होने लगती है, लेकिन इन दिनों उनका एक एयरपोर्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
sonam kapoor - फोटो : instagram
दरअसल, इंडियन ब्रैंड्स में बहुत कम नजर आने वाली सोनम कपूर ने इस लुक के लिए अपने पति आनंद आहूजा के फैशन लेबल BHANE के कलेक्शन से रेड कलर का स्ट्रिपड पैंट सूट पहना हुआ है। जिस वजह से उनका यह लुक देखते ही देखते वायरल हो गया औप हर तरफ इसकी चर्चा होने लगी। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए सोनम ने ब्लैक कलर का स्लिंग बैग और सनग्लासेज लगा रखे थे। इसके अलावा उन्होंने अपने बालों को खुला कर रखा था और पैरों में ब्लैक कलर की बैली पहन रखी थी।
विज्ञापन

3 of 5
sonam kapoor - फोटो : instagram
अगर आप भी सोनम का यह लुक कॉपी करना चाहते हैं तो यह आउटफिट आपको BHANE की वेबसाइट पर आराम से मिल जाएगा। बात करें इस आउटफिट की कीमत की तो सोनम की यह टी शर्ट 2700 रुपये और पैंट 4500 रुपये की है। तो सोनम का यह ड्रेस कॉपी करने के लिए आपको खर्च करने होंगे 7200 रुपये।

4 of 5
sonam kapoor - फोटो : instagram
हालांकि इससे पहले भी कई बार सोनम आनंद आहूजा के फैशन ब्रांड BHANE के कपड़े पहने नजर आ चुकी हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी सोनम ने आनंद आहूजा के ब्रांड 'भाने' की ब्लू डेनिम जींस और व्हाइट शर्ट पहन तस्वीरें शेयर की थी जिसमें वह काफी कूल लग रही थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonam kapoor - फोटो : instagram
बता दें, सोनम के अलावा दीपिका भी BHANE के कलेक्शन में स्पॉट हो चुकी हैं। दीपिका ने अपने इस लुक के लिए BHANE का एक कूल जापान डे पैंट पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने स्नीकर्स पहन रखे थे और हाथों में लेदर का जैकेट ले रखा था, जो उन्हें और कूल बना रही थी। दीपिका के इस लुक की तस्वीर सोनम ने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें