फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख ने बच्चों के साथ शेयर की फोटो और दिया प्लेबॉय का मंत्र

Fri, 18 Jan 2019 08:08 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Shahrukh Khan - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान हमेशा सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। शाहरुख खान को काफी पारिवारिक व्यक्ति माना जाता है। क्यों कि वह हमेशा अपने परिवार के लिए अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालते रहते हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने एक शूट को पोस्टपोन कर बेटी सुहाना खान का प्ले देखने लंदन चले गए थे। शाहरुख खान ने आज इंस्टा पर दो फोटो शेयर की है, जिसमें उनके दोनों बेटे भी मौजूद हैं। अबराम और आर्यन के साथ शाहरुख अधिकतर फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
shahrukh khan
शुक्रवार दोपहर को उन्होंने बेटे अबराम और आर्यन के साथ की दो फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने कैप्शन भी लिखा था। शाहरुख खान की पहली तस्वीर उनके छोटे बेटे अबराम के साथ की है। जिसमें वह और उनके बेटे अबराम दोनों ही सर्टिफिकेट देख रहे हैं। तस्वीर में शाहरुख के गले में एक मेडल भी लटका हुआ है। फोटो में दोनों पिता-बेटे सर्टिफिकेट देखने में मग्न हैं। इस फोटो में शाहरुख कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने टी-शर्ट और कार्गो पैंट पहन रखी है। 
विज्ञापन

3 of 4
shahrukh khan
वहीं दूसरी फोटो शाहरुख खान ने अपने दोनों बेटों के साथ की शेयर की है। शाहरुख ने शेयर की गई तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है कि जीतना किसी भी चीज का आधा हिस्सा है, आधा हिस्सा उस काम में मस्ती करना है। खेलना ही सबकुछ है। ये है प्लेबॉय मंत्र। इस फोटो में उन्होंने ब्लैक कलर की जैकेट पहन रखी है और गॉगल्स लगा रखा है। जबकि आर्यन ने नीले कलर का हुड पहन रखा है, जिसमें वह काफी अच्छे दिख रहे हैं। 

 
विज्ञापन

4 of 4
shahrukh khan - फोटो : twitter
बता दें कि गौरी खान और शाहरुख दोनों ही अपने बच्चों के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें