गुरुवार रात मुंबई में लायंस गोल्ड अवार्डस आयोजित किया गया। इस दौरान फिल्म, टेलीविजन, खेल जगत की कई हस्तियां यहां शिरकत करने पहुंचीं।इस आयोजन में मौजूद सभी सितारे अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आएं।इस खास मौके पर अभिनेता विक्की कौशल, जाह्रवी कपूर, मौनी रॉय, श्रीसंत, बिग बॉस की विनर दीपिका ककड़ समेत कई स्टार्स शामिल हुए।बता दें कि इस शो में संगीत, फिल्म से लेकर टेलीविजन, खेल, चिकित्सा और मनोरंजन आदि क्षेत्र के असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किए जाते हैं। हम आपको तस्वीरों के जरिए बताते हैं कि कौन सा सितारा अपने किस लुक में यहां बिजली गिराता नजर आया।
विज्ञापन
2 of 8
lions gold awards
मौनी रॉय ने ब्लैक कलर की साड़ी पहन रखी थीं, जिसमें वह काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं।उन्होंने अपनी इस साड़ी के साथ गोल्डन नेकलेस और लाइट मेकअप के साथ मैच करती हुई न्यूड लिपस्टिक लगाई हुई है।
विज्ञापन
3 of 8
lions golden awards
अवॉर्ड फंक्शन में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने रेड कॉर्पेट पर जलवा बिखेर दिया। शो के दौरान उन्होंने लाइट पिंक मिक्सड कलर का वेस्टर्न आउटफिट पहना था, जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रहीं थीं।
4 of 8
lion golden awards
इस खास मौके पर एक बार फिर जाह्नवी कपूर ने अपने फैशन स्टेटमेंट के चलते हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वह एकदम अलग ही लुक में नजर आ रही थीं। उन्होंने इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहन रखा था। उन्होंने लहंगा जैली पैंट के साथ ब्लाउज पहन रखा था। इसके अलावा उन्होंने गले में चोकर और हल्के मेकअप के साथ पिंक लिपस्टिक भी लगाई हुई थी।
विज्ञापन
5 of 8
lions gold awards
बॉलीवुड अभिनेत्री एली एवराम गोल्डन कलर की ड्रेस में काफी हॉट लग रही थीं।
विज्ञापन
6 of 8
lions gold awards
बेहतरीन कलाकारों में शामिल विक्की कौशल भी फंक्शन में पहुंचे। इस दौरान फंक्शन में सभी लोग विक्की कौशल के साथ सेल्फी लेने में लगे रहे।
विज्ञापन
7 of 8
lions gold awards
रांझणा, रईस और जीरो मूवी में अपने एक्टिंग से दिल जीतने वाले अभिनेता जीशान अयूब भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
लॉयंस गोल्ड अवॉर्डस में बिग बॉस की विनर टीवी एक्ट्रेस दीपिका ककड़ भी पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने पिंक कलर की साड़ी पहन रखी थीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रहे थें।