जया प्रदा का नाम बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में शामिल है जो अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए पहचानी जाती हैं।पूर्व लोकसभा सांसद और सिने अभिनेत्री जया प्रदा आज अपना 56 वां जन्मदिन मना रही हैं। जया दिखने में जितनी खूबसूरत हैं उतना ही खूबसूरत उनका ड्रेसिंग स्टाइल भी है।आइए आज इस खास मौके पर देखते हैं उनके स्टाइलिश अनदेखे अवतार।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
jaya prada
शुरू से ही जया प्रदा की जिंदगी रहस्य और रोमांच से भरी रही है। उनका जीवन हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहा है।जयाप्रदा का असली नाम ललिता रानी है। फिल्मों में आने के बाद जैसे कई कलाकारों के नाम बदलते हैं वैसे ही ललिता रानी जया प्रदा हो गईं।
विज्ञापन
3 of 5
jaya prada
ललिता उर्फ जया का जन्म 3 अप्रैल 1962 में आंध्र प्रदेश के राजाहमुंडरी जिले में हुआ था। जया के पिता कृष्णा राव तेलुगू फिल्मों के फाइनेंसर थे। फिल्मी बैकग्राउंड होने की वजह से ही जया फिल्मों की तरफ आकृष्ट हुईं।
4 of 5
jaya prada
जया के फिल्मी कैरियर की शुरुआत तेलुगू फ़िल्म 'भूमिकोसम' से हुई। इसमें जया का छोटा सा रोल था। जयाप्रदा की शादी 1986 में श्रीकांत नहाटा से हुई, जो पहले से शादीशुदा थे।
नहाटा के पहली पत्नी से तीन बच्चे थे। शादी पर कई विवाद उठे, क्योंकि जयाप्रदा से शादी करने से पहले उन्होंने पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया था।जयाप्रदा आजम खां को लेकर दिए अपने विवादित बयान के बाद एक बार फिर चर्चाओं में रही थीं।