फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सुपरस्टार की बेटी को लॉन्च करने जा रहे सलमान, डेब्यू से पहले ही सोशल मीडिया पर मचा दिया तहलका

Tue, 18 Sep 2018 04:30 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
pranutan bahl
बॉलीवुड में सलमान खान कई नए चेहरों को लॉन्च कर चुके हैं। इस साल वह अपने जीजा आयुष शर्मा को फिल्म 'लवरात्रि' से लॉन्च कर चुके हैं और बहुत जल्दी वह एक और नए चेहरे को लॉन्च करने वाले हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
pranutan bahl
आपको बता दें सलमान जिसे लॉन्च करने वाले हैं वो और कोई नहीं बल्कि दिग्गज अभिनेत्री नूतन की पोती प्रनूतन है। सलमान ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी है कि वह बहुत जल्दी नूतन की पोती और मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन को लॉन्च करने वाले हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
pranutan bahl
ऐसे है काजोल से कनेक्शन
परनूतन रिश्ते में काजोल की भतीजी लगती हैं। काजोल की मम्मी तनुजा और नूतन बहनें हैं और इस रिश्ते से मोहनीश बहल और काजोल मौसेरे भाई-बहन हैं।

4 of 6
pranutan bahl
आपको बता देंं, प्रनूतन पेशे से वकील हैं, लेकिन फिल्मों में काम करना हमेशा से उनकी पहली पसंद था। सलमान ने जब से इस बात की जानकारी दी है प्रनूतन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
pranutan bahl
सलमान के लिए प्रनूतन का लॉन्च करना बहुत भावुक पल था। सलमान और मोहनीश एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
pranutan bahl
सलमान प्यार से मोहनीश को 'मोन्या' पुकारते हैं। इस फिल्म को लेकर प्रनूतन ने कहा, 'जब मुझे इस फिल्म के बारे में पता चला और मैंने कहानी सुनी, तो मैं यह समझ गई थी कि यही मेरा ड्रीम डेब्यू होगा। फिल्मों में काम करना हमेशा से मेरी पहली पसंद था।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें