बॉलीवुड की नवाब फैमिली सैफ, करीना और तैमूर इन दिनों स्विट्जरलैंड में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने गई हुई हैं। सोशल मीडिया पर हर तरफ इस रॉयल फैमिली की तस्वीरें छाई हुई हैं। इन तस्वीरों में तीनों बेहद ही शानदार लुक में नजर आ रहे हैं, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
kareena kapoor khan
इन तस्वीरों में करीना ब्लू कलर के थाई हाई स्लिट गाउन में नजर आ रही हैं, जो उन पर काफी फब रहा है। करीना का यह सेक्सी ड्रेस डिजाइनर Alexander Terekhov के कलेक्शन से है। उनके इस लुक के लिए उन्हें सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट मोहित राय ने स्टाइल किया है।
विज्ञापन
3 of 5
kareena kapoor khan
अपने इस लुक को पूरा करने के लिए करीना ने न्यूड मेकअप किया हुआ था और बालों को खुला कर रखा था। वहीं, सैफ अली खान ने ब्लैक पैंट और व्हाइट टक्सेडो (tuxedo) में बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे।
4 of 5
saif ali khan
सोशल मीडिया पर करीना और सैफ के लुक की लोग जमकर तारीफ कर रहे थे, लेकिन यूजर्स ने उनकी एक गलती पकड़ ली, जिसके चलते उन्हें ट्रोल का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल तस्वीरों में सैफ के मोजे दिखाई दे रहे हैं जो गुलाबी रंग के हैं। सैफ के इन मोजों ने उनके परफेक्ट लुक के चलते भी उन्हें ट्रोल करा दिया। लोग इसे लेकर उनका जमकर मजाक बना रहे हैं। एक यूजर ने तो कमेंट कर लिखा- करीना मैम के मोजे पहन लिए क्या सर
बता दें, करीना की ये खूबसूरत ड्रेस उसकी कीमत के चलते खबरों में बनी हुई है। एलेक्जैंडर टेरेखोव क्रिएशन्स का यह ब्लू साइड स्लिट गाउन 10 हजार 470 पाउंड का है जिसकी कीमत भारतीय करेंसी में करीब 10 लाख रुपये है।