फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद दीपिका की जूतियां पहनें नजर आए रणवीर

Fri, 23 Nov 2018 10:42 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
इन दिनों सबसे ज्यादा लाइम लाइट में दीपवीर हैं। दीपिका -रणवीर ने 14-15 नवबंर को इटली के लेक कोमो में शादी के सात फेरे लिए।  जहां उनके कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे। शादी के बाद दोनों का पहला रिसेप्शन बेंगलूरू में हुआ। फिलहाल दोनों अपनी फैमली के साथ मुबंई में होने वाली ग्रैंड पार्टी के लिए बेंगलुरु से वापस आ गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
deepveer - फोटो : instagram
बेंगलुरु से मुंबर्इ आने पर दीपवीर का एयरपोर्ट लुक सामने आया है, जिसमें दोनों एक दूसरे के हाथ पकड़े काफी खूबसूरत लग रहे हैं। इस लुक में एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे यूजर्स के होश उड़ गए। बेंगलुरु से लौटते वक्त एयरपोर्ट पर रणवीर के पैरों में दीपिका की जूतियां नजर आर्इं जो ठीक वैसी थीं जैसी इटली से लौटते वक्त दीपिका ने पहनीं थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
deepika, ranveer - फोटो : social media
यही नहीं शादी के बाद पहली बार दीपिका जब इटली से मुबंई वापस आई थीं, उस वक्त उन्होंने क्रीम कलर का सूट और लाल दुपट्टा लिया था, तो वहीं रणवीर भी उनके मैचिंग की शेरवानी और लाल रंग के नेहरु कोर्ट पहने नजर आए थे। 

4 of 5
deepveer - फोटो : instagram
बेंगलुरु से मुबंई लौटते वक्त दीपिका हमेशा की तरह इस बार भी एयरपोर्ट लुक में बहुत सुंदर लग रही थीं। दीपिका ने लाइट पिंक कलर की अनारकली ड्रेस पहनी हुर्इ थी। यही नहीं इसके साथ धागे से कढ़ाई मैचिंग दुपट्टा दीपिका की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। दीपिका ने लाइट मेकअप के साथ कानों में बड़े-बड़े ईयररिंग्स पहनी थीं जो उनके पर बहुत फब रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika - फोटो : instagram
रणवीर सिंह पत्नी दीपिका के सूट का मैचिंग कुर्ता पैजामा पहने नजर आए। उनके पैरों में ब्राउन कलर की जूती थी। दोनों रॉयल कपल लग रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें