फिल्म संजू
- फोटो : mid day
1.25 मिनट के इस वीडियो के रिलीज होते ही इस पर लाइक्स की बरसात होने लगी है। टीजर में संजय दत्त की जिंदगी के शुरुआती दिनों से लेकर करियर में अब तक के उतार-चढ़ाव को दिखाया है। टीजर की शुरुआत संजय दत्त के येरवडा जेल से बाहर निकलने से हो रही है। जेल से बाहर निकलते ही संजय दत्त कह रहे कि उनकी लाइफ एक सांप-सीढ़ी का बोर्ड है, कभी अप तो कभी डाउन।