'रंगीली' फिल्म से बड़े परदे पर दस्तक देने वाले एक्टर राज कुमार हमेशा से बॉलीवुड में अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। चाहे उनके सिगार पकड़ने का स्टाइल हो या फिर डायलॉग बोलने का तरीका राज कुमार की हर एक चीज ने लोगों को खूब इंप्रेस किया। आज राज कुमार की 22वीं पुण्यतिथि है तो चलिए आपको राज कुमार की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं।
विज्ञापन
2 of 11
Raaj Kumar
राज कुमार ने साल 1952 में 'रंगीली' फिल्म से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। देखते ही देखते उनका स्टाइल फिल्मों में इतना छा गया कि लोग उनके स्टाइल की कॉपी तक करने लगे।
विज्ञापन
3 of 11
Raaj Kumar
हाथ में सिगार पकड़े हुए राज कुमार का स्टाइल फैशन इंडस्ट्री में काफी फेमस हो गया था। ज्यादातर फिल्मों में उनका यही स्टाइल कैरी भी किया जाने लगा। राज कुमार बॉलीवुड के वह एक्टर है जिन्होंने 4 दशक तक इंडस्ट्री पर राज किया।
4 of 11
Raaj Kumar
न केवल अपने किरदारों बल्कि असल जिंदगी में भी राज कुमार रॉयल लाइफ जीते थे। फिल्मों में अपनी शर्तों के अनुसार ही काम करते थे।
विज्ञापन
5 of 11
bollywood flashback raaj kumar
राज कुमार ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है जिसमें पाकीजा, सौदागर, तिरंगा और नील कमल जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल है। राज कुमार अपनी सूट-बूट वाली इमेज के लिए जाने जाते थे।
विज्ञापन
6 of 11
Raaj Kumar
फिल्म इंडस्ट्री में राज कुमार का दबदबा था। राज कुमार बड़ी बेबाकी से अपनी राय रख देते थे। कहा जाता है कि उन्होंने प्रकाश मेहरा की फिल्म 'जंजीर' को इस वजह से करने से इंकार कर दिया था क्योंकि उन्हें डायरेक्टर का चेहरा पसंद नहीं था।
विज्ञापन
7 of 11
Raaj Kumar
फिल्मों में राज कुमार ने हर तरह के ड्रेसिंग सेन्स में नजर आए। फिर चाहे 'मदर इंडिया' का गरीब किसान हो या फिर 'नील कमल' का चित्रसेन का किरदार।
8 of 11
राज कपूर और राज कुमार
- फोटो : Pinterest
राज कुमार के डायलॉग कहने का तरीका लोगों को खूब रास आता था जिसे लोग आज भी याद करते हैं।
9 of 11
Raaj Kumar
राज कुमार ने बॉलीवुड में कम ही समय में शोहरत हासिल कर ली थी।उन्होंने सिनेमाजगत की टॉप एक्ट्रेस के साथ काम किया है।
10 of 11
Raaj Kumar
फिल्मों राज कुमार गंभीर किरदारों के लिए जाने जाते हैं। उनका हर किरदार लोगों के दिलो दिमाग पर गहरा असल डालता था।
राज कुमार की जोड़ी बॉलीवुड के सभी एक्टर्स के साथ जमीं। यह तस्वीर काफी पुरानी है जिसमें अमिताभ बच्चन, फिरोज खान और विनोद खन्ना के साथ राज कुमार नजर आ रहे हैं।