फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्यासाची या अबु जानी नहीं, रिसेप्शन में प्रियंका ने पहना इस डिजाइनर का लहंगा

Wed, 05 Dec 2018 11:35 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra reception look
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मंगलवार को दिल्ली में होटल ताज पैलेस में पहला रिसेप्शन दिया।  रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर तरफ छाईं हुई हैं। पार्टी में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहे प्रधानमंत्री मोदी, उन्होंने अपनी मौजूदगी से पार्टी में चार-चांद लगा दिए। अब 15 या 16 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन होगा, जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल होंगी।
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra reception look
रिसेप्शन में प्रियंका और निक दोनों रॉयल लुक में नजर आए। इस दौरान प्रियंका ने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना हुआ था जिस पर सिल्वर कलर की हैवी एंब्राइड्री का वर्क था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए प्नियंका ने स्मोकी आई और डार्क लिपस्टिक के साथ डायमंड ज्वैलरी भी पहनी।
 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra reception look
बात करें प्रियंका के हेयरस्टाइल की तो उन्होंने बन बनाया था जिसे उन्होंने सफेद गुलाब से सजाया था। इसके अलावा, उन्होंने सिंदूर से मांग भरी और साथ ही लाल चूड़ा भी पहना हुआ था।
 

4 of 5
priyanka chopra reception look
रिसेप्शन में निक जोनस जेंटलमैन अवतार में नजर आए। उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ वेल्वेट ब्लू कोट पहना हुआ था, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra reception look
प्रियंका के इस खूबसूरत लहंगे की बात करें तो उनका यह लहंगा फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक (Falguni Shane Peacock India) के कलेक्शन का है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें