फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा के जेठ की होने जा रही दूसरी शादी, ब्लैक ड्रेस पहन पेरिस में ढाया कहर

Wed, 26 Jun 2019 04:42 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
priyanka chopra - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है। दोनों इन दिनों जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी के लिए पेरिस में हैं। वहां से दोनों का एक के बाद एक जबरदस्त लुक सामने आ रहा है। लेटेस्ट लुक में दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में स्टनिंग नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
priyanka chopra - फोटो : Instagram
निक संग डिनर डेट के लिए प्रियंका चोपड़ा फिटेड ब्लैक टॉप और साटिन स्कर्ट में नजर आईं। उनके इस ग्लैमरस लुक की चर्चा हर तरफ हो रही है। प्रियंका चोपड़ा का यह फिशकट स्कर्ट Rostta Getty  ब्रांड की है, जिसकी कीमत $880 यानी 61 हजार रुपये है। इसके साथ उन्होंने Markarian ब्रांड का ऑफशोल्डर टॉप पहना है। इस टॉप की कीमत $294 यानी 20 हजार रुपये है। इस आउटफिट को प्रियंका ने ब्लैक स्ट्रेपी हील्स के साथ टीम अप किया हुआ था।
 
विज्ञापन

3 of 6
priyanka chopra - फोटो : Instagram
अपने लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने ओपन हेयर संग मरून लिपस्टिक लगा रखी थी, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रखी थी। इसके साथ उन्होंने गोगल लगा रखे थे और हाथों में मिनी बॉक्स हैंडबैग कैरी किया हुआ था। ओवरऑल प्रियंका का यह लुक काबिल-ए-तारीफ था। 
 

4 of 6
priyanka chopra - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा का इससे पहले एक और लुक सामने आया था, जिससे आप नजरें भी नहीं हटा पाएंगे। इसमें उन्होंने व्हाइट टी शर्ट के साथ पींक ब्लेजर और मैचिंग स्कर्ट पेयर की थी। इस लुक को उन्होंने हूप इयरिंग्स और पोनीटेल के साथ कंप्लीट किया।
विज्ञापन

5 of 6
priyanka chopra - फोटो : Instagram
बता दें कि पिछले महीने सोफी और जो जोनस ने लॉस वेगास में शादी की थी । ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी । इसमें दोनों के करीबी रिश्तेदार और परिवारवाले ही शामिल हुए थे । अब पेरिस में हो रही ये शादी धूमधाम से होगी । सोफी ने यूरोप में एक मल्टीस्टॉप वैकेशन कर अपनी बैचलरेट पार्टी भी सेलिब्रेट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
priyanka chopra - फोटो : social media
इस बार ये कपल फ्रेंच वेडिंग करने जा रहे है। सोफी ने जो जोनस के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने भी जेठानी सोफी टर्नर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों की बॉन्डिंग देखते बन रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में अपनी बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में वो एक मां की भूमिका में नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें