फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां जैसी ड्रेस पहन हू-ब-हू श्रीदेवी लग रही हैं खुशी कपूर, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

Wed, 26 Jun 2019 04:39 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
khushi kapoor - फोटो : Instagram
श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर फिलहाल अभी फिल्मों की दुनिया से दूर हैं, लेकिन अपने स्टाइल और फैशन सेंस को लेकर वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन खुशी कपूर की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। फैंस को उनमें श्रीदेवी की झलक नजर आती है।
विज्ञापन

2 of 5
khushi kapoor - फोटो : Instagram
हाल ही में खुशी कपूर के फैन पेज ने उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में खुशी हू-ब-हू मां श्रीदेवी जैसी नजर आ रही हैं। यहां तक कि खुशी की ड्रेस भी उनकी मां की ड्रेस से काफी हद तक मिलती जुलती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
khushi kapoor - फोटो : Instagram
पहली तस्वीर में खुशी कपूर ने ब्लैक ऑफशोल्डर गाउन पहना है। दूसरी तरफ श्रीदेवी ने भी वैसा ही ब्लैक गाउन पहना है, लेकिन उनका गाउन का नेकस्टाइल अलग है। अपने लुक को पूरा करने के लिए खुशी ने फिशटेल कर रखी है, वहीं श्रीदेवी ने बन बनाया हुआ है।
 

4 of 5
khushi kapoor - फोटो : Instagram
खुशी कपूर की यह तस्वीर किसी इवेंट की है। इस तस्वीर में उन्होंने ब्लैक कलर का पैंट सूट पहना है। खुशी कपूर का यह आउटफिट भी आप ध्यान से देखेंगे तो दूसरी तस्वीर में श्रीदेवी के ड्रेस से मेल खाता हुआ है। श्रीदेवी ने अपने इस लुक के साथ डायमंड सेट पहना है तो खुशी ने पतली सी चेन पहनी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
khushi kapoor - फोटो : Instagram
खुशी कपूर को एक बार अपनी मां की पैंट पहने भी स्पॉट किया गया था। इस तस्वीर में खुशी ने व्हाइट cami और ग्रे स्वेटपैंट पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने कंधे पर काले रंग का स्लिंग बैग ले रखा था। इस गेटअप में खुशी काफी कंफरटेबल दिख रही थीं। बता दें इस स्वेटपैंट में पहले श्रीदेवी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें