इस बार भारतीय ऑस्कर अवार्ड पाने से भले ही चूक गए हों लेकिन रेड कार्पेट पर अपने लुक्स और फैशन से उन्होंने पूरी दुनिया को ही अपना दीवाना बना लिया। सिर्फ दीपिका-प्रियंका ही नहीं कई और भारतीयों ने भी रेड कार्पेट पर जमकर धूम मचाई।
विज्ञापन
2 of 6
रेड कार्पेट पर प्रियंका राल्फ और रसो का सिल्वर कलर का बैकलेस गाउन पहनकर पहुंची। वो काफी खूबसूरत नजर आईं। लेकिन एक तरफ जहां ऑस्कर में शामिल होने के लिए उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं वहीं सोशल मीडिया पर उनके कपड़ों का जमकर मजाक भी उड़ रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
प्रियंका के अलावा एक और बॉलीवुड अभिनेत्री ऑस्कर में शामिल हुई। अब तक आप अनुमान लगा ही चुके होंगे। जी हां, हम दीपिका की ही बात कर रहे हैं। दीपिका ऑस्कर की प्री पार्टी में शामिल हुईं थीं। अपने ग्लैमर से दीपिका ने ऑस्कर का ग्लैमर चुरा लिया।
4 of 6
देव पटेल ने आस्कर के रेड कार्पेट पर अपने लुक्स से लड़कियों का दिल चुरा लिया। ट्विटर पर उनके लुक्स को लोगों ने खूब सराहा। वाइट सूट में वो काफी हैंडसम नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
प्रियंका चोपड़ा के अलावा एक और प्रियंका ऑस्कर के रेड कार्पेट पर मौजूद थीं और वो थीं प्रिंयंका बोस। प्रियंका लॉयन फिल्म में देव पटेल और निकोल किडमैन के साथ नजर आई थीं।
भारत में आप भले ही सनी पवार से अंजान हों मगर पूरा अमेरिका इस बच्चे का दीवाना है। ऑस्कर के रेड कार्पेट पर इस बच्चे की अदाएं देखकर आप भी इसके दीवाने हुए बिना नहीं रह पाएंगे।