फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन के मामले में प्रियंका को टक्कर देती हैं जेठानी सोफी टर्नर, व्हाइट ड्रेस में लगीं बला की खूबसूरत

Tue, 25 Jun 2019 02:42 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
priyanka chopra sophie turner - फोटो : Twitter
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने जेठ की दूसरी शादी अटेंड करने पेरिस गई हुई हैं। शादी के लिए प्रियंका और निक के साथ पूरा परिवार पेरिस पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर जोनस परिवार की एंजवॉय करते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हाल ही में प्रियंका-निक के साथ जो और सोफी लंच डेट पर स्पॉट हुए।
विज्ञापन

2 of 6
priyanka chopra - फोटो : Instagram
इन तस्वीरों में प्रियंका हमेशा की तरह ग्लैमरस नजर आईं उन्होंने वन शोल्डर गोल्ड और ऑलिव कर का शिमरी जंपसूट कैरी कर रखा था। प्रियंका का यह आउटफिट डिजाइनर Peter Piloto के कलेक्शन से है। अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों को स्ट्रेट कर ओपन किया हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 6
priyanka chopra - फोटो : Instagram
ज्वैलरी में प्रियंका ने ट्रायंगल हूप ईयरिंग्स के साथ शिमरी मिनी हैंडबैग कैरी किया हुआ है। उन्होंने ब्राउन लिपस्टिक के साथ गोल्डन आई मेकअप किया हुआ है, जो उनके लुक में जान डाल रहा है। वहीं निक ने फ्लोरल शर्ट के साथ ग्रीन पैंट सूट पहना है। प्रियंका और निक साथ में परफेक्ट नजर आ रहे हैं।

4 of 6
sophie turner - फोटो : Instagram
इस दौरान निक जोनस और सोफी टर्नर भी प्रयिंका-निक के साथ थे। व्हाइट मिनी ड्रेस में सोफी बेहद बोल्ड नजर आ रही थीं। अपनी इस ड्रेस के साथ उन्होंने लॉन्ग बूट्स पहने और हाई पोनीटेल बनाई। स्टाइल के मामने में प्रियंका भी उनके आगे फीकी नजर आ रही थीं।
विज्ञापन

5 of 6
sophie turner
बता दें कि पिछले महीने सोफी और जो जोनस ने लॉस वेगास में शादी की थी । ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी । इसमें दोनों के करीबी रिश्तेदार और परिवारवाले ही शामिल हुए थे । अब पेरिस में हो रही ये शादी धूमधाम से होगी । सोफी ने यूरोप में एक मल्टीस्टॉप वैकेशन कर अपनी बैचलरेट पार्टी भी सेलिब्रेट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sophie turner
इस बार ये कपल फ्रेंच वेडिंग करने जा रहे है। सोफी ने जो जोनस के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने भी जेठानी सोफी टर्नर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों की बॉन्डिंग देखते बन रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में अपनी बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में वो एक मां की भूमिका में नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें