फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ की दूसरी शादी में एक से बढ़कर एक ड्रेस पहन रही हैं प्रियंका चोपड़ा, लाखों में है कीमत

Tue, 25 Jun 2019 11:36 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा पेरिस में अपने जेठ जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी एंजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक के बाद एक लुक की तस्वीरें सामने आ रही हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल हर लुक में कहर ढा रही हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका की इन तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 8
priyanka chopra - फोटो : Instagram
अपने इस लुक के लिए प्रियंका ने गोल्ड और ऑलिव वन शोल्डर शिमर जंपसूट पहना है। प्रियंका का यह आउटफिट डिजाइनर Peter Piloto के कलेक्शन से है। अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों को स्ट्रेट कर ओपन किया हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 8
priyanka chopra - फोटो : Instagram
ज्वैलरी में प्रियंका ने ट्रायंगल हूप ईयरिंग्स के साथ शिमरी मिनी हैंडबैग कैरी किया हुआ है। उन्होंने ब्राउन लिपस्टिक के साथ गोल्डन आई मेकअप किया हुआ है, जो उनके लुक में जान डाल रहा है। वहीं निक ने फ्लोरल शर्ट के साथ ग्रीन पैंट सूट पहना है। प्रियंका और निक साथ में परफेक्ट नजर आ रहे हैं।
 

4 of 8
priyanka chopra - फोटो : social media
इससे पहले प्रियंका की बोट की सैर करते हुए तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों में दोनों रोमांटिक पोज देते नजर आए। इस दौरान प्रियंका ने Alexandra O'Neill के कलेक्शन से रफल हाई स्लिट ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद स्टाइलिश नजर आ रही थीं। प्रियंका की इस ड्रेस की कीमत $2040 यानी 1 लाख 41 हजार रुपये है। वहीं निक कैजुअल शर्ट और जींस में नजर आए।
विज्ञापन

5 of 8
priyanka chopra - फोटो : instagram
पैरिस में लंच आउटिंग पर प्रियंका व्हाइट लूज शर्ट के साथ मैचिंग कलर की पैंट पहने हुए दिखाई दीं। वहीं निक जोनस पिंक टी शर्ट के साथ पिंक जैकेट में हैंडसम नजर आए। प्रियंका का ये पजामा सुट देखने में सिंपल है, लेकिन इसकी कीमत आपको हैरान कर देगी।
विज्ञापन

6 of 8
सोफी टर्नर और निक के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका का ये आउटफिट victoria beckham के कलेक्शन से है। उनकी ये ओवरसाइज शर्ट और पजामे की कीमत $1966 यानी 1 लाख 36 हजार रुपये है। 
 
विज्ञापन

7 of 8
sophie turner
बता दें कि पिछले महीने सोफी और जो जोनस ने लॉस वेगास में शादी की थी । ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी । इसमें दोनों के करीबी रिश्तेदार और परिवारवाले ही शामिल हुए थे । अब पेरिस में हो रही ये शादी धूमधाम से होगी । सोफी ने यूरोप में एक मल्टीस्टॉप वैकेशन कर अपनी बैचलरेट पार्टी भी सेलिब्रेट की थी।
विज्ञापन

8 of 8
sophie turner
इस बार ये कपल फ्रेंच वेडिंग करने जा रहे है। सोफी ने जो जोनस के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने भी जेठानी सोफी टर्नर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों की बॉन्डिंग देखते बन रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में अपनी बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में वो एक मां की भूमिका में नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें