फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका ने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड को देसी रंग में रंगा, लंच में परोसा जाएगा निक की पसंद का खाना

Sat, 18 Aug 2018 02:09 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka and nick
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई की पहली तस्वीर आ गई है। इन तस्वीरों में प्रियंका बला की खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं निक भी रॉयल लग रहे हैं। प्रियंका और निक के रोका और सगाई की थीम व्हाइट और गोल्डन थी। इसी थीम को ध्यान में रखते हुए इन दोनों के खास दिन की सारी तैयारियां की गई थीं।
विज्ञापन

2 of 5
priyanka and nick
रोका सेरेमनी की पहली तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर मानों हंगामा मच गया। हर कोई इस खूबसूरत जोड़ी की तस्वीर को देखने के लिए काफी बैचैन था। आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हुआ और प्रियंका और निक की रोका सेरेमनी की पहली तस्वीर सामने आ गई। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा पीले रंग का सिल्वर कढा़ई का लॉग सूट पहने हुए हैं। इसके साथ ही सिल्वर रंग की जूतियां और उसी से मैचिंग इयरिंग उन पर काफी जंच रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka and nick
निक ने भी थीम को अपनाते हुए पूरी तरह से देसी लुक में नजर आए। निक ने इस मौके पर सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना हुआ था। इन तस्वीरों में निक और प्रियंका काफी खूबसूरत लग रहे थे। इस मौके पर प्रियंका ने चटक रंग की अपेक्षा सेरेमनी की थीम गोल्डन और व्हाइट रखी जिस वजह से वह सिंपल एंड सोवर लग रही थीं।
 

4 of 5
Priyanka Chopra
प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर कपड़ों को बेहद पसंद करती हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका ने रोका सेरेमनी के कपड़े मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए हों। हालांकि इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। कहा जा रहा है कि रोका सेरेमनी और शाम की पार्टी में होने वाली खाने की तैयारियों का सारा जिम्मा प्रियंका के भाई सिद्धार्थ का है। आपको बता दें, सिद्धार्थ फूडी हैं और पुणे में अपना रेस्टोरेंट भी चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka and nick
सूत्रों की मानें तो रोका सेरेमनी के बाद लंच का अरेंजमेंट किया गया है। कहा जा रहा है कि खाना में मेहमानों को पंजाबी व्यंजन परोसे जाएंगे। जानकारी के मुताबिक निक जब भारत आए थे तो उन्होंने दाल मखनी और बटर चिकन खाया था ऐसे में वह चाहते थे कि उनके माता-पिता पंजाबी खान जरूर चखें। इसी वजह से रोका सेरेमनी के बाद लंच में सभी को पंजाबी खाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें