फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून वेडिंग: पूर्णा पटेल के रिसेप्शन में इन सितारों ने लगाए चार चांद, देखें किसने क्या पहना

Sun, 22 Jul 2018 01:02 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
Poorna Patel Wedding
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल की शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट तक की हस्तियां पहुंचीं। इस मानसून वेडिंग में सभी सेलिब्रिटी अपने बेस्ट अवतार में नजर आए। एक नजर उन सेलिब्रिटीज पर जिन्होंने अपनी स्टाइल से लोगों को आकर्षित किया।
विज्ञापन

2 of 13
Poorna Patel
सबसे पहले बात दूल्हा और दुल्हन की। पूर्णा पटेल सुनहरे रंग के लहंगे में आकर्षक लग रही थीं। उनकी ड्रेस देख आपको करीना कपूर की याद आ जाएगी। करीना ने भी सोनम कपूर के रिसेप्शन में ऐसा ही लहंगा पहना था। वहीं दूल्हे राजा यानि नमित सोनी काले रंग की सूट-बूट में नजर आए।
विज्ञापन

3 of 13
Katrina Kaif
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ की आसमानी नीले रंग के लहंगे ने लोगों का दिल जीता। मौसम का ख्याल रखते हुए उन्होंने बिलकुल हल्का मेकअप किया। एक्सेसरीज का चुनाव भी उनके पूरे लुक में चार चांद लगा रहा है। 

 

4 of 13
Daisy Shah
कटरीना के अलावा पार्टी में सलमान खान की हीरोइन डेजी शाह भी पहुंचीं। हल्के भूरे रंग की साड़ी में वह जंच रही हैं। हालांकि, उनकी हेयरस्टाइल ने निराश किया।
 
विज्ञापन

5 of 13
Sonakshi Sinha
'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा पीले रंग की चिकनकारी ड्रेस में नजर आईं। पार्टी में वह मां और भाई लव सिन्हा से साथ पहुंचीं। 
 
विज्ञापन

6 of 13
Iulia Vantur
सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी पूर्णा पटेल और नमित सोनी के रिसेप्शन में पहुंचीं। हालांकि, वह पार्टी में अकेले पहुंचीं। वहीं सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा के साथ पहुंचे।
 
विज्ञापन

7 of 13
Neha Dhupia
नेहा धूपिया भी पति अंगद बेदी के साथ पार्टी में पहुंचीं। बेबी बंप को छुपाने के लिए उन्होंने स्टाइलिश अंदाज में दुपट्टा लपेटा। 

 

8 of 13
Shahrukh Khan
किंग खान शाहरुख खान भी प्रफुल्ल पटेल की बेटी के जलसे में पहुंचे। हर बार की तरह इस पार्टी में भी वह काले रंग के लिबास में दिखे। हालांकि, इस बार उनके साथ ना तो पत्नी गौरी दिखीं न ही बेटी सुहाना। दोनों इन दिनों अमेरिका में हैं।

 

9 of 13
Salman Khan
पूर्णा पटेल की मेहंदी और संगीत की रस्म से लेकर रिसेप्शन पार्टी तक में सलमान खान पहुंचे। उन्होंने शादी में स्टेज परफॉर्मेंस भी दी। यहां भी हर वक्त उनके साथ बॉडीगार्ड शेरा नजर आए।

 

10 of 13
Dhoni
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पहुंचे। संगीत की रस्म के दौरान जीवा और साक्षी का डांस वीडियो खूब वायरल हुआ था।

 

11 of 13
Sachin
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी पूर्णा पटेल और नमित सोनी के रिसेप्शन में पहुंचे। नीले रंग की सूट में वह स्टाइलिश लग रहे थे।  

 

12 of 13
Hrithik Roshan
अपनी फिल्म 'सुपर-30' के लिए ऋतिक ने इन दिनों 'बियर्ड लुक' रखा है। पार्टी में वह इस लुक में बेहद आकर्षक लगे।

 
विज्ञापन

13 of 13
Manish Malhotra
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा काले रंग की सूट और मफ्लर पहने पार्टी में पहुंचे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें