फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्त के साथ ऐसे बदला नेहा कक्कड़ का लुक, बॉलीवुड में आने से पहले दिखती थीं ऐसी

Thu, 21 Feb 2019 01:16 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
neha kakkar
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी आवाज के लिए ही नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके लुक्स से लेकर ड्रेसिंस सेंस की चर्चा रहती है। अपने हुस्न से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली नेहा हमेशा से इतनी स्टाइलिश नहीं थीं। आगे की स्लाइड्स में देखें नेहा की कुछ पुरानी तस्वीरें, जिन्हें देखकर पता लगता है कि ट्रांसफॉर्मेशन के बाद वह कितनी ग्लैमर्स और स्टाइलिश हो गई हैं।
विज्ञापन

2 of 8
neha kakkar
नेहा की यह तस्वीर उन दिनों की है जब वह पैसे कमाने के लिए माता के जगराते में भजन गाया करती थीं। इस तस्वीर में नेहा अपनी बहन और सिंगर सोनू कक्कड़ के साथ जगराते में भजन गाती दिख रही हैं।
विज्ञापन

3 of 8
neha kakkar
नेहा की यह तस्वीर इंडियन आइडल शो के दौरान की है जब वह कंटेस्टेंट बन कर इस शो में आई थीं। उन दिनों में नेहा कुछ ऐसी दिखा करती थी। इस तस्वीर में नेहा के साथ फराह खान और अन्नू मलिक नजर आ रहे हैं। बता दें, आज नेहा कक्कड़ इसी शो में जज बन गई हैं।

4 of 8
neha kakkar
नेहा की इस तस्वीर में वह पहचान में भी नहीं आ रही हैं। नेहा को इस तस्वीर में देखकर कोई नहीं कह सकता कि ये वहीं नेहा है जो आज करोड़ों दिलों पर राज करती है।
विज्ञापन

5 of 8
neha kakkar
इंडियन आइडल से उन्हें कामयाबी मिली और इसके बाद वह एक-एक कर सीढ़ियां चढ़ती गई। नेहा की यह तस्वीर इंडियन आइडल के ठीक बाद की है, जिसमें उनके लुक में चेंज देखने को मिला। अब उनमें कॉन्फिडेंस साफ नजर आने लगा था।
विज्ञापन

6 of 8
neha kakkar
नेहा की ये तस्वीर उनके करियर की शुरूआती दौर की है, जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम जमाने शुरू ही किए थे।
विज्ञापन

7 of 8
neha kakkar - फोटो : social media
धीरे धीरे नेहा इंडस्ट्री में फेमस होने लगी। इसका असर उनके लुक पर साफ दिखाई देता था। नेहा की यह तस्वीर इस बात का सबूत है।
विज्ञापन

8 of 8
neha kakkar
आज नेहा अपनी सिंगिंग के साथ-साथ अपने जबरदस्त ड्रेसिंग सेंस की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। लड़कियां उनके स्टाइल को करीब से फॉलो करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें