नीतू सिंह और ऋषि कपूर को बॉलीवुड की पॉवरफुल जोड़ी कहा जाता है। यह दोनों कपल अपने जमाने के सुपरस्टार्स थे। फैशन की बात की जाए तो चुलबुली नीतू हमेशा से ही समय के साथ अपने ड्रेसिंग सेन्स में बदलाव लाती चली गई। 70 के दशक में नीतू सिंह ने बेलबॉट से लेकर हाईवेस्ट ट्राउजर को भी पहना जिसे आप उनकी फिल्मों में देख सकते हैं। तो चलिए आपको नीतू सिंह की फिल्मों के अलावा उनकी ऋषि कपूर के साथ की अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
neetu singh
नीतू सिंह स्टाइल के मामले में 70 के दशक में भी किसी से पीछे नहीं थी। उन्होंने फिल्मों में बेलबॉट से लेकर बंद गले के पुलोवर भी पहने जिसे आप इस तस्वीर में देख सकते हैं। इसके साथ ही इस तस्वीर में नीतू और ऋषि के बीच की केमिस्ट्री साफ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
3 of 8
neetu singh
ऋषि कपूर की तरह ही नीतू भी ऋषि के प्यार में दीवानी थीं। नीतू ने फिल्मों से उस वक्त ब्रेक ले लिया था जब वह कामयाबी की बुलंदियों पर थी। यह तस्वीर नीतू और ऋषि कपूर की शादी की है।
4 of 8
neetu singh
नीतू कपूर और ऋषि कपूर के दो बच्चे हैं। यह तस्वीर उस वक्त की है जब रिद्धिमा और रणबीर कपूर छोटे थे।
विज्ञापन
5 of 8
neetu singh
बॉलीवुड की पॉवरफुल जोड़ी नीतू और ऋषि की केमिस्ट्री न केवल ऑन स्क्रीन बल्कि ऑफ स्क्रीन भी लोगों को खूब रास आती है। अब जरा इस तस्वीर को ही देख लीजिए। इसमें यह दोनों कपल बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए दिखे।
विज्ञापन
6 of 8
neetu singh
70 के दशक में भी नीतू कपूर फिल्मों में बिकिनी पहनने से नहीं चूंकी। इस तस्वीर में जहां एक ओर नीतू ऋषि के साथ नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में बिकिनी पहने हुए हैं।
विज्ञापन
7 of 8
neetu singh
नीतू सिंह और ऋषि कपूर की यह तस्वीर अवॉर्ड फंक्शन की है जहां पर दोनों एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं।
यह तस्वीर उस वक्त की है जब नीतू कपूर फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी हस्ती बन गई थी। दो चोटियों में नीतू कपूर के चेहरे की इस्माइल किसी का भी दिल जीत सकती है।