फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की 'महारानी' बनने के बाद इस हीरो की 'रानी' बनीं अदिति राव हैदरी, वायरल तस्वीरों ने लगाई आग

Fri, 06 Jul 2018 11:57 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aditi Rao Hydari and Rajkummar Rao
फिल्म 'पद्मावत' में दिल्ली सल्तनत की महारानी बनने के बाद अदिति राव हैदरी अब राजकुमार राव की रानी बन गई हैं। अरे जनाब ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि इन दोनों स्टार का हाल में आया फोटोशूट इस बात की ओर इशारा कर रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
aditi rao and rajkumar rao
अपनी वेषभूषा और जबरदस्त एक्टिंग से अदिति ने 'पद्मावत' फिल्म में मेहरूनिसा का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं अब यह एक्ट्रेस 'मेंटल है क्या' एक्टर के साथ हॉट फोटोशूट करवाते हुए दिखीं। इस फोटोशूट में अदिति और राजकुमार राव एक साथ नजर आ रहे हैं और उनकी केमिस्ट्री साफ दिख रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
aditi rao and rajkumar rao
इन दोनों स्टार्स ने यह फोटोशूट 'Elle' मैग्जीन के लिए करवाया है। इस फोटोशूट की कई सारी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तीनों तस्वीरों में राजकुमार और अदिति काउच पर बैठे हुए पोज दे रहे हैं तो वहीं उनका ड्रेसिंग सेन्स भी गजब का है। एक तस्वीर में अदिति ने नीले रंग की प्रिटेंड शर्ट को शॉर्टस के साथ पहना हुआ है तो वहीं राजकुमार का ट्राउजर भी उसी प्रिंट का है।
 

4 of 5
aditi rao and rajkumar rao
हर तस्वीर में अदिति और राजकुमार का लुक एकदम डिफरेंट लग रहा है। इस तस्वीर की बात करें तो दोनों एक्टर काउच के कोनों पर बैठे हुए है जिसमें उनके स्टाइल के साथ लुक और एटीट्यूड इस फोटोशूट को हॉट बना रहा है। यह दोनों एक्टर एक साथ बड़े परदे पर नहीं आए। हालांकि इस फोटोशूट को देखने के बाद इतना जरूर कह सकते हैं कि इनकी जोड़ी बॉलीवुड में कयामत ढा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aditi rao and rajkumar rao
आपको बता दें, अदिति राव हैदरी फैशन के मामले में हमेशा ही लाइम लाइट में रहती हैं। फिर चाहे उनका रेड कारपेट लुक हो या फिर फिल्मों में स्टाइलिश दिखना। राजकुमार राव की बात करें तो वह भी कम स्टाइलिश नहीं है हालांकि फैशन से ज्यादा वह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। राजकुमार जल्द ही कंगना के साथ 'मेंटल है क्या' फिल्म में नजर आएंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें