फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ की नातिन ने सोनम कपूर को इस तरह किया कॉपी, अंबानी की पार्टी में दिखा सबूत

Thu, 07 Mar 2019 02:09 PM IST
Sumit kumar फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
navya naveli
आकाश अंबानी के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन को बीते दस दिन से ज्यादा समय हो गया है। सभी सिलेब्स वापस लौटकर अपने अपने काम पर लौट गए हैं, लेकिन पार्टी की तस्वीरों का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा। हर दिन कोई न कोई नई तस्वीर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर अब अमिताभ की नातिन का लुक सामने आया है। इन तस्वीरों में वह एथनिक लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
navya naveli
आकाश-श्लोका के प्रीवेडिंग फंक्शन में नव्या ने आअवॉरी और व्हाइट कलर का लहंंगा पहना हुआ है। अपने लुक को पूरा करने के लिए नव्या ने लाइट मेकअप और न्यूड लिप्सटिक लगा रखी है। साथ ही कानों में छोटे से स्टोन इयरिंगस पहन रखे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
navya naveli
अगर आप नव्या का यह लहंगा ध्यान से देखेंगे तो ये सोनम की संगीत सेरेमनी में पहने हुए लहंगे से काफी मिलता-जुलता लगेगा। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने यह बात पकड़ ली और इसके बाद दोनों के लुक की तुलना होना लाजमी है। सोशल मीडिया पर दोनों के लुक का कोलाज बनाकर वायरल हो रहा है।

4 of 5
navya naveli
अपनी संगीत सेरेमनी में सोनम कपूर ने आइवरी और गोल्ड कलर का लहंगा पहना था, जिसे फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। इस लहंगे पर चिकनकारी का काम था। सोनम ने लहंगे को व्हाइट और गोल्ड पोल्की ज्वैलरी के साथ टीमअप किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नव्या - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, इससे पहले नव्या का आकाश की प्रीवेडिंग से एक और लुक सामने आया था। नव्या की यह तस्वीर बैचलर पार्टी की थी, जिसमें उन्होंने ब्लैक स्पार्कल थाई स्लिट ड्रेस पहनी थी। नव्या इस ड्रेस में बेहद बोल्ड लग रही थीं। नव्या ने न्यूड मेकअप के साथ बालों को खुला कर अपने लुक को पूरा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें