फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि 2017ः इस पंडाल में मां दुर्गा ने पहनी 20 किलो सोने की साड़ी, जानें खासियत

Mon, 25 Sep 2017 12:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 5
कोलकाता की दुर्गा पूजा विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहां के पंडालों की भव्यता किसी सपने से कम नहीं लगती। यहां पंडाल के साथ ही पूजा भी हर साल चर्चा में रहती है, लेकिन इस बार पूजा पंडाल के अलावा मां दुर्गा की साड़ी भी चर्चा में है। दरअसल इस बार एक पंडाल ने मां दुर्गा को करीब 6 करोड़ रुपये की साड़ी से सजाया है। जिस साड़ी के बारे में आम लोगों के लिए सोच पाना भी नामुकिन है, उस साड़ी को इस बार मां दुर्गा ने पहना है।

ये भी पढ़ें-  नवरात्रि 2017ः इस बार देश के सबसे महंगे पंडाल में बैठी हैं मां दुर्गा
विज्ञापन

2 of 5
नॉर्थ कोलकाता में संतोष मित्रा स्कवॉयर की ओर से लंदन थीम पर पंडाल किया गया। जिसका मुख्य आकर्षण पंडाल से कहीं ज्यादा मां दुर्गा की साड़ी है। पूजा कमेटी ने इस वर्ष मां दुर्गा को 20 किलो सोने की साड़ी से सजाया है। सोने की साड़ी के बारे में सिर्फ लोग सपनों में ही सोच रहे थे, लेकिन इस पंडाल में लोग अपनी आंखों से सोने की साड़ी देखने आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इस साड़ी को लेकर खास बात ये है कि इसे जानी मानी फैशन डिजाइनर अग्निमित्रा पॉल ने  डिजाइन किया है।  इस साड़ी को तैयार करने में पुणे और बंगाल के करीब 50 करीगर लगे। साड़ी को फूलों, पक्षी, बटरफ्लाई और मोर के डिजाइन से सजाया गया है।

4 of 5
इनके अलावा पंडाल में स्‍थापित किए गए अन्य देवी देवताओं को जैसे मां लक्ष्मी, सरस्वती, कार्तिक और गणेश जी को बनारसी, जरदोसी और मधुबनी साड़ी पहनाई गई है। सोने की साड़ी और पंडाल को बनाने में करीब 3 महीने का समय लगा। इस साड़ी को स्टोन और जैम्स से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साड़ी में लगे सोने की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये है। वहीं पंडाल को बनाने में करीब 1 करोड़ की लागत आई है। पंडाल का उद्घाटन रविवार को कर दिया गया है। सोने की साड़ी को देखते हुए पंडाल की सिक्युरिटी की कड़ी की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें