नवरात्रि के पांचवें दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। इस दिन मां दुर्गा के स्वरूप स्कंदमाता की आराधना की जाती हैं। वैसे तो पूजा के दौरान लोग ट्रेडिशनल कपड़े ही ज्यादा पहनते हैं लेकिन आज हम आपको बातएंगे कि कैसे आप डिफरेंट तरह की ड्रेसेज को अपनाकर अपने लुक को बदल सकती हैं।
नवरात्रि के कुछ दिनों बाद ही दीवाली है ऐसे में बाजार में ड्रेसेज का काफी अच्छा कलेक्शन मिल जाएगा। ऐसे में आप बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की तरह इस ड्रेस को कैरी कर सकती है। ये ड्रेस लॉग होने के साथ-साथ आपको पार्टी वियर लुक भी दे रही है जिसे आप किसी भी मौके पर आराम से कैरी कर सकती हैं।
पढ़ें- 16 की उम्र में स्टाइल के मामले में बड़े-बड़ों को टक्कर दे रहीं हैं श्वेता तिवारी की बेटी
विज्ञापन
2 of 5
फैशन स्ट्रीट
इस तस्वीर में करीना ने सफेद रंग की ड्रेस को दो अलग अलग तरह से कैरी किया हुआ है। जहां एक ओर करीना ने सफेद पजामा और कुर्ता पहना हुआ है उसके ऊपर नीले रंग का श्रग डाला हुआ है। इसके साथ ही एथिनिक ज्वैलरी पहनी हुई है। इस लुक को आप चाहे ऑफिस हो या फिर कोई छोटा सा फंक्शन दोनों में ही कैरी कर सकती है।
वहीं दूसरी तस्वीर में करीना ने अपने आप को पूरी तरह से वेस्टर्न लुक दिया हुआ है ऐसे आप भी अपने लुक को ग्लैमरस बना सकती हैं।
पढ़ें- शर्मीले टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा हैं काफी बोल्ड, तस्वीरें दे रहीं गवाही
विज्ञापन
3 of 5
फैशन स्ट्रीट
इस मौके पर आप लहंगे को भी पहन सकती हैं। अब आप ये सोच रही होंगी कि पूरा सफेद लहंगा देखने में शायद खराब लगे लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इस तस्वीर को गौर से देखिए। इसमें एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सफेद रंग का लहंगा पहना हुआ है जो कि ऊपर से नीचे तक पूरी तरह से सफेद है। खास बात ये है कि लहंगे की चोली को अट्रैक्टिव बनाने के लिए नेट की चोली पहनी गई है और साथ ही गोल्डन ज्वैलरी को कॉम्बिनेशन काफी सूट कर रहा है
वहीं अगर आप वेस्टर्न ड्रेस पहनने की शौकीन है तो दूसरी तस्वीर की तरह खुद को तैयार कर सकती है। इसमें सफेद ड्रेस के साथ डेनिम जैकिट पहनी हुई है और चाहे तो किसी और रंग की जैकेट को पहनकर बोल्ड लुक अपना सकती हैं।
पढ़ें- बिग बी के नाती अगस्त्य भी हैं काफी स्टाइलिश, ग्लैमर वर्ल्ड से रहते हैं दूर
4 of 5
फैशन स्ट्रीट
प्रियंका का ये लुक भी किसी से कम नहीं है। अक्सर ऐसा होता है कि लोग ट्रेडिशनल ड्रेस में कंफरटेबल महसूस नहीं करते इसके साथ ही ऑफिस जाने की हड़बड़ी भी होती है ऐसे में ये ड्रेस आपके लिए एकदम परफेक्ट है। सफेद रंग के कोट और पैंट के साथ हाई बन आपके लुक को इंप्रेसिव बना सकता है।