इस साल मेट गाला की थीम 'नोट्स ऑन फैशन' रखी गई थी। फैशन और ग्लैमर के इस इवेंट में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड के चुनिंदा सितारों ने शिरकत की। सोशल मीडिया पर कुछ सिलेब्स के बोल्ड अंदाज छाए हुए हैं, वहीं कुछ सिलेब्स इस थीम को फॉलो करने के चक्कर में ब्लंडर कर बैठे। लोग उनका जमकर मजाक बना रहे हैं।