फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा के खुले बाल और सफेद आईब्रो देख डरे फैंस, जपने लगे हनुमान चलीसा

Tue, 07 May 2019 12:38 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
priyanka chopra
मेट गाला 2019 के पिंक कार्पेट पर वॉक करते हुए हॉलीवुड के नामी चेहरों के बीच बॉलीवुड की प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक से सबका मन मोह लिया। पिछले दो सालों में भी वह अपने मेट गाला लुक के लिए बहुत सुर्खियों में रही थीं। इस बार भी फैंस को उनके लुक का बेसब्री से इंतजार था। सोशल मीडिया पर जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आईं, हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी।
विज्ञापन

2 of 7
priyanka chopra
न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ पहुंची थीं। इस दौरान इस कपल के लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इस कपल ने लग्जरी ब्रांड डियोर की ड्रेस पहनी हुई थी। प्रियंका ने फेदर ड्रेस पहनी थी, वहीं निक ने व्हाइट सूट पहना हुआ था।
विज्ञापन

3 of 7
Met Gala में प्रियंका चोपड़ा
अपने इस लुक के लिए प्रियंका ने सॉफ्ट पेस्टल कलर का थाई हाई स्लिट गाउन पहना था। इसके साथ उन्होंने शिमरी ट्रांसपेरेंट टाइट्स पहनी थी। उनके इस गाउन में पिंक और येलो फेदर लगे थे।

4 of 7
Met Gala में प्रियंका चोपड़ा
ड्रेस के साथ-साथ प्रियंका का हेयरस्टाइल और क्राउन भी काफी आकर्षक था। इसके अलावा उनका मेकअप काफी लाउड था। उन्होंने डार्क पिंक लिप्स्टिक के साथ आंखों में भी पिंक और शिमरी कलर्स का इस्तेमाल किया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी आईब्रो को सफेद कलर किया हुआ था। 
 

 
विज्ञापन

5 of 7
Met Gala में प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका का यह लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है वहीं दूसरी तरफ उनके इस लुक का लोग जमकर मजाक भी उड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को उनका यह लुक डरावना लगा तो वहीं कुछ का कहना है कि उन पर यह लुक बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा।
 

 
विज्ञापन

6 of 7
Met Gala में प्रियंका चोपड़ा
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- भूत पिशाच निकट नहीं आवै, महावीर जब नाम सुनावें। आदिल अली नाम के यूजर लिखते हैं, 'ऐसा लगता है कि हॉलोविन पार्टी होने जा रही है।'' मंजी नाम की यूजर ने लिखा, ''प्रियंका अपनी फैशन सेंस इंडिया में भूल गई हैं। उन्हें इंडिया जरूर लौट आना चाहिए।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Met Gala में प्रियंका चोपड़ा
एक यूजर ने लिखा- निक जोनास अपने कल्चर को फॉलो कर रहे हैं। प्रियंका उनके रंग में रंग गईं हैं। प्रियंका से कोई शिकायत नहीं। ये उसकी लाइफ है पर निक के लिए हल्की सी तालियां जरूर बजानी पड़ेगी। एक ने लिखा- 'ये क्या पागलपन है। तुम तो अपने फैंस को बिना हमले के ही मार डालोगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें