फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन कपूर संग देर रात डिनर डेट पर निकलीं मलाइका, वन शोल्डर ड्रेस में लग रही थीं कयामत

Wed, 20 Mar 2019 01:20 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
malaika arjun
इन दिनों रिलेशनशिप को लेकर जो स्टार्स कपल सबसे ज्यादा चर्चा में है वो और कोई नहीं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर है। दोनों आए दिन एक दूसरे के साथ डेट पर जाते नजर आते हैं, वहीं मलाइका अर्जुन के परिवार संग भी टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं। खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। शादी की खबरों के बीच यह कपल एक बार फिर देर रात स्पॉट हुआ, जिसके बाद से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
malaika arjun
डिनर डेट पर मलाइका ग्रीन कलर की ऑफ शोल्डर मेक्सी ड्रेस में नजर आईं। अपने लुक को उन्होंने हाई हील्स, लाइट मेकअप और ओपन हेयर के साथ कंप्लीट किया। इस दौरान मलाइका ने रेड कलर की लिपस्टिक लगा रखी थी जो उनके लुक पर चार चांद लगा रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
malaika arjun
बात करें अर्जुन कपूर के लुक की तो वह भी काफी हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने ब्लैक टीशर्ट और ब्लू डेनिम पहन रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने हैट भी लगा रखी थी। इस दौरान दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली।

4 of 5
malaika arjun
हाल ही में मलाइका ने अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप की खबरों पर कहा- यह सब मीडिया का बनाया हुआ है। मुझे लगता है सभी मूव ऑन करके प्यार और एक साथी पाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arjun kapoor, malaika arora - फोटो : social media
मलाइका ने आगे कहा- मुझे लगता है जिंदगी में कोई ऐसा जिसके साथ आप सामंजस्य बिठा सकें। अगर ऐसा हो जाता है तो मैं मानती हूं कि आप बुहत सौभाग्यशाली हैं। मुझे लगता है कि आप किस्मत वाले हैं जो आपको जीवन में खुश रहने का दूसरा मौका मिल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें