बॉलीवुड की सबसे फिट ऐक्ट्रेसों में से एक मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती और शानदार फिटनेस के बारे में जितना कहें उतना कम है। भले ही वह चालीस की उम्र पार कर चुकीं हैं, लेकिन उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। मलाइका इन दिनों सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। उनका ये अवतार देखकर हर कोई उनकी कर्वी बॉडी का मुरीद हो गया है।
विज्ञापन
2 of 5
malaika arora
इन तस्वीरों में मलाइका ने बहुत प्यारे गाउन पहने हुए हैं, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे यह ड्रेस सिर्फ उन्हीं के लिए बनी हो। दोनों ड्रेसेस को उन्होंने बहुत खूबसूरती के साथ कैरी किया है।
विज्ञापन
3 of 5
malaika arora
अपने पहले लुक में मलाइका ने मैटलिक स्टील ग्रे गाउन पहना है, जिसमें वह बेहद शानदार नजर आ रही हैं। मलाइका के इस स्टाइलिश अंदाज के पीछे मेनका हरीशसिंगानी का हाथ है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने स्ट्रेट बाल किए हुए हैं।
4 of 5
malaika arora
अपने दूसरे लुक के लिए मलाइका ने बॉडीकॉन ड्रेस पहना है। उनके ये दोनों आउटफिट युसूफ अल्जस्म ने तैयार किए हैं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने लूज कर्ल हेयर किए हैं। दोनों ही लुक में वह बेहद जबरदस्त लग रही हैं।
आपको बता दें मलाइका की फिटनेस का राज उनका रोजाना योगा करना है। इसके अलावा वह जिम जाना कभी नहीं भूलतीं। अपने दिन की शुरुआत वह गर्म पानी के साथ शहद की कुछ बूंदे और नींबू से करती हैं। उन्हें हेल्दी खाना पसंद है जिसमें कम कैलोरी होती है।