फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन कपूर के साथ देर रात अजीब शूज पहनकर गईं मलाइका, यूजर्स बोलें जूते हैं या स्टील के बर्तन

Fri, 07 Dec 2018 03:52 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
malaika arjun - फोटो : instagram
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्तों को लेकर हर तरफ चर्चा है। खबर है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पिछले दो-तीन महीने से दोनों को अक्सर साथ में पार्टी और आउटिंग करते देखा जा रहा है। हाल ही में एक बार फिर दोनों एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
malaika arora khan - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर हर तरफ मलाइका और अर्जुन की ये तस्वीरें छाई हुई हैं, जिसमें दोनों देर रात एक साथ डिनर डेट से वापस लौट रहे थे। इस दौरान मलाइका हमेशा की तरह जबरदस्त लग रही थीं।
विज्ञापन

3 of 6
malaika arjun - फोटो : instagram
मलाइका ने इस दौरान हाई वेस्ट ब्लैक पैंट और फॉक्स लैदर जैकेट कैरी की हुई थी। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने खुले बाल और लाइट मेकअप किया हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक बैग कैरी किया हुआ था।

4 of 6
malaika arjun - फोटो : instagram
मलाइका का यह लुक लोगों को बहुत पसंद आया, लेकिन उनके जूतों की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल का सामना करना पड़ा। लोगों को उनके मैटेलिक जूते बिल्कुल पसंद नहीं आए। यूजर्स ने कमेंट कर कहा कि इन जूतों ने अच्छे खासे लुक को बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
malaika arora khan - फोटो : instagram
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- मलाइका मैम आपकी जूतों के मामले में बहुत गंदी च्वॉइस है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- जूते हैं या बर्तन पहन कर आ गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
malaika arjun - फोटो : instagram
बता दें, मलाइका और अर्जुन ने तो कभी अपने रिलेशन को लेकर कुछ नहीं कहा, लेकिन हाल ही में अर्जुन के चाचा अनिल कपूर से जब दोनों के रिश्तों के बारे में पूछा तो उन्होंने दोनों के रिश्ते को ग्रीन सिग्नल दिया। अनिल ने जवाब में कहा था, 'अगर मेरा भतीजा खुश है तो मैं भी खुश हूं । इस मामले पर फिलहाल मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहूंगा, लेकिन परिवार का एक सदस्य होने के तौर पर अर्जुन की जिंदगी में खुशी आने से मुझे भी खुशी होगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें