बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिर चाहे बात उनके एयरपोर्ट लुक की हो या फिर रेड कार्पेट लुक की, उन्हें अपने ड्रेसिंग सेंस से फैंस का दिल जीतना अच्छे से आता है। मलाइका का हर लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इंस्टाग्राम पर उनके 8.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
मलाइका को उनकी फिटनेस के लिए भी जाना जाता हैं। वह रेगुलर वर्कआउट पर ध्यान देती हैं। सोशल मीडिया पर उनके जिम लुक छाए रहते हैं। बीते दिनों मलाइका जब जिम के बाहर स्पॉट हुईं तो उनका लुक हर बार की तरह सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया।
इन तस्वीरों में मलाइका ने मल्टीकलर्ड टाइट्स के साथ रीबॉक का ब्रालेट कैरी किया। इस बैकलेस ब्रालेट में मलाइका बेहद हॉट लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक एंड वाइट शूज कैरी कर रखे थे।
4 of 5
malaika arora
अपने लुक को पूरा करने के लिए मलाइका ने बालों को हाई बन में बांधा हुआ था। मलाइका ने इस दौरान एक छोटा ब्लैक बैकपैक कैरी किया था। सोशल मीडिया पर यूजर्स मलाइका को इस लुक के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं।
मलाइका के इल लुक को देखकर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- इंडिया के कल्चर का बैंड बजा रही हो। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- यूथ को बर्बाद कर देंगी। बहुत सारे यूजर्स ने मलाइका की उम्र को लेकर भी कमेंट्स किए।