फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष मल्होत्रा की पार्टी में महफिल लूट ले गईं कृति सेनन, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर

Sat, 20 Apr 2019 04:09 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kriti sanon
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की कुछ समय पहले ही फिल्म लुका छुपी रिलीज हुई थी, जिसमें उनकी बेहतरीन एक्टिंग दर्शकों को बेहद पसंद आई। इससे पहले उनकी फिल्म 'बरेली की बर्फी' ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। हाल ही में करण जौहर की रिलीज हुई फिल्म 'कलंक' में भी वह एक आइटम सॉन्ग करती नजर आ रही हैं। एक्टिंग और डांस के साथ-साथ कृति अपने फैशन सेंस को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
kriti sanon
बीते दिनों मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने एक स्पेशल पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सिलेब्स शामिल हुए थे। इस पार्टी में कृति सेनन सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहीं। उनकी एंट्री के साथ ही वहां मौजूद लोगों की नजरें उन पर जा टिकी थीं।
विज्ञापन

3 of 5
kriti sanon
पार्टी में कृति ऑल ब्लैक लुक में हॉट नजर आईं। उन्होंने ब्लैक और ग्रे कलर में मिनी स्कर्ट के साथ ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप पहना था। कृति के इस टॉप का नेक नेट वाला था, जो हाइलाइट हो रहा। कृति ने इस टॉप को बहुत अच्छे से कैरी कर रखा था। इसी के साथ कृति ने ब्लैक कलर का ब्लेजर कैरी कर रखा था। ओवरऑल कृति का यह लुक क्लासी लग रहा था।

4 of 5
kriti sanon
अपने इस लुक को पूरा करने के लिए कृति ने बड़ी-बड़ी हूप ईयररिंग्स, खुले स्ट्रेट बाल और न्यूड लिपस्टिक लगा रखी थी। सोशल मीडिया पर लोगों को कृति का यह लुक बहुत पसंद आ रहा है। उनकी तस्वीरों पर अब तक 8 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kriti sanon
बता दें, कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म 'अर्जुन पटियाला' 19 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म को भूषण कुमार और दिनेश विजान ने को-प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें