फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवॉर्ड फंक्शन में बोल्ड लुक में पहुंची मलाइका, गर्लफ्रेंड के साथ ऐसे नजर आए अरबाज

विज्ञापन
1 of 6
malaika arbaaz
मंगलवार को मुंबई में हुए एक अवार्ड शो की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई हैं। इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा चर्चा मलाइका के लुक की हो रही हैं। रेड हॉट गाउन में मलाइका बेहद स्टनिंग लग रही थी, वहीं उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ इस इवेंट में पहुंचे थे।
विज्ञापन

2 of 6
malaika arbaaz
अवॉर्ड फंक्शन में अरबाज अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के हाथों में हाथ डाले नजर आए। सफेद रंग के गाउन में जॉर्जिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप के साथ सिल्वर कल्च हाथ में ले रखा था।
विज्ञापन

3 of 6
malaika arora
मलाइका ने रेड कलर का थाई हाई कट आउट गाउन पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद हॉट लग रही थीं। अपने लुक को पूरा करने के लिए मलाइका ने लाइट मेकअप के साथ रेड लिपस्टिक लगा रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने बालों को कर्ल किया हुआ था।

4 of 6
arbaaz
कुछ दिनों पहले अरबाज खान ने डेक्कन क्रॉनिकल के इंटरव्यू के दौरान जॉर्जिया के साथ रिलेशनशिप की बात स्वीकार की थी। अरबाज से जब जॉर्जिया और उनके बारे में पूछा गया तो अरबाज ने कहा था - 'अगर मुझे अपने रिश्ते को छुपाना होता तो इस तरह से सबके सामने नहीं आता। इस वक्त मेरी जिंदगी में जॉर्जिया है। वह मेरी जिंदगी में एक ऐसी शख्स है जो मेरी दोस्त भी है और जिसे मैं डेट भी कर रहा हूं। यह रिश्ता कहां तक जाएगा यह तो वक्त ही बताएगा। इतना जरूर है कि हम दोनों साथ है।'
विज्ञापन

5 of 6
Arbaaz Khan and Giorgia - फोटो : Instagram
अरबाज ने आगे कहा - 'जब आप अकेले रहते तो जिंदगी को कैजुअली लेते हो। आप में या तो अच्छे बदलाव आते हैं या फिर बहुत बुरे। आप यही सोचने लगते हो कि आपकी जिंदगी में अब कुछ बचा नहीं है। अच्छी बात यह है कि मैं उस मानसिकता में नहीं हूं। वह एक शानदार पार्टनर है। मुझे खुशी है कि वह मुझे सकारात्मक रखने में मदद करती हैं। जॉर्जिया ने मुझे जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
malaika arjun
मलाइका ने भी अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप की खबरों पर कहा- यह सब मीडिया का बनाया हुआ है। मुझे लगता है सभी मूव ऑन करके प्यार और एक साथी पाना चाहते हैं। मुझे लगता है जिंदगी में कोई ऐसा जिसके साथ आप सामंजस्य बिठा सकें। अगर ऐसा हो जाता है तो मैं मानती हूं कि आप बुहत सौभाग्यशाली हैं। मुझे लगता है कि आप किस्मत वाले हैं जो आपको जीवन में खुश रहने का दूसरा मौका मिल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें