फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lux Golden Rose Awards: आलिया-जाह्नवी की ड्रेस रही चर्चा में, करीना पर से नजरें हटाना होगा मुश्किल

Mon, 19 Nov 2018 10:43 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
lux awards - फोटो : instagram
लक्स गोल्ड अवॉर्ड्स हो और सेलेब्रिटीज की ड्रेस की चर्चा ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। रेड कारपेट पर बॉलीवुड सेलेब्स ने एक से बढ़कर एक खूबसूरत अंदाज में शिरकत की। चलिए हम आपको बताते किसने क्या पहना और किसकी ड्रेस थी बेस्ट और किसकी वर्स्ट (बेकार)। ये देखने के लिए रुख कीजिए आगे की स्लाइड्स का...
विज्ञापन

2 of 9
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
करीना कपूर खान (BEST DRESS)
करीना कपूर खान इस दौरान पिंक कलर के गाउन में नजर आईं। करीना के गाउन को देखकर ऐसा साफ लग रहा था कि वह इस अवॉर्ड के टाइटल के थीम पर ही तैयार हुई हैं। उनकी ड्रेस को गुलाब के पत्ती की तरह डिजाइन किया गया है। ये ड्रेस करीना पर खूब फब रही थी।
विज्ञापन

3 of 9
lux awards - फोटो : instagram
आलिया भट्ट (BEST DRESS)
ऑफशोल्डर व्हाइट रंग के गाउन से आलिया ने सबका मन जीत लिया। इसके साथ उन्होंने बालों को वेवी लुक दे रखा था, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा था। इसके अलावा उनकी दिलकश अदाएं किसी को भी दिवाना बनाने के लिए काफी है।

4 of 9
janhvi kapoor - फोटो : instagram
जाह्नवी कपूर (BEST DRESS)
जाह्नवी कपूर ने व्हाइट गाउन पहना हुआ था जो उन पर बेहद खूबसूरत लग रहा था। सोशल मीडिया पर उनके इस प्रिसेंस लुक की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप किया हुआ था।
 
विज्ञापन

5 of 9
lux awards - फोटो : instagram
जैकलीन फर्नांडिस(BEST DRESS)
जैकलीन फर्नांडिस की ये व्हाइट रंग की ड्रेस सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। ऑफशोल्डर रफल फ्रंट स्लिट गाउन के साथ ये नेकलेस उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।
विज्ञापन

6 of 9
lux awards - फोटो : instagram
अब बात करते हैं उन हीरोइनों की जिनकी ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर मजाक बन रहा है।

ऐश्वर्या राय बच्चन(WORST DRESS)
इस कैटेगरी में सबसे पहले बात करते हैं ऐश्वर्या राय बच्चन की। इस दौरान उन्होंने जो लाल रंग की बॉडीकॉन ट्रांस्पेरेंट ड्रेस कैरी की वो किसी को भी समझ नहीं आई। बीच में ट्रांस्पेरेंट और ओवर शिमरी होने की वजह से इसका पूरा लुक बेकार कर दिया।
विज्ञापन

7 of 9
lux awards - फोटो : instagram
चित्रांगदा सिंह(WORST DRESS)
चित्रांगदा सिंह की ने बेबी पिंक रंग की डीप नेक ड्रेस में दिखीं। लोगों को उनकी यह ड्रेस खास नहीं लगी।

8 of 9
lux awards - फोटो : instagram
काजोल(WORST DRESS)
काजोल ने इस दौरान पूरी बाजू की गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी हुई थी जो शायद जरूरत से ज्यादा कढ़ी हुई थी। उनकी यह उन पर बिल्कुल अच्छी नहीं लग रही थी।
विज्ञापन

9 of 9
lux awards - फोटो : instagram
करिश्मा कपूर(WORST DRESS)
करिश्मा कपूर ने Remma Acra द्वारा डिजाइन ब्लैक और सिल्वर गाउन पहना था जो शायद ही किसी को अच्छा लगा हो। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके इस लुक का जमकर मजाक उड़ाया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें