सफेद बाल, आईगियर और दो-दो जैकेट्स पहनकर फैशन डिजाइनर और फिल्म मेकर करण जौहर जब रैंप पर उतरे, तो ना तो देखने वालों की पलकें झपकी, ना ही तालियों की गड़गड़ाहट थमी। लैक्मे फैशन वीक समर/रिजॉर्ट 2018 का तीसरे दिन बेशक करण जौहर ने अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
2 of 7
Karan Johar
- फोटो : Instagram
करण जौहर का यह सॉल्ट एंड पेपर लुक फैशन डिजाइनर जोड़ी फाल्गुनी और शेन के लिए था। ट्विटर पर अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, '500 शेड्स ऑफ ग्रे।'
विज्ञापन
3 of 7
Sonakshi Sinha
- फोटो : Instagram
करण जौहर का साथ देने रैंप पर उतरीं 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा। काले रंग के फ्लेयर्ड पैंट्स, सी-थ्रू टॉप और कढ़ाई की हुई जैकेट में सोनाक्षी सिन्हा का नया लुक देखने को मिला।
4 of 7
Karan Johar
- फोटो : Instagram
पिछले कई सालों से 'पिकॉक' लेबल के साथ विमेन्स वियर कलेक्शन पेश करने वाली फाल्गुनी-शेन की जोड़ी ने इस बार मेन्स वीयर कलेक्शन लॉन्च किया। इस कलेक्शन का नाम Louche रखा गया है।
विज्ञापन
5 of 7
Kalki Koechlin
- फोटो : Instagram
वहीं काल्की कोचलिन ने डिजाइनर लेबल अमोह बाई जेड के लिए रैंप वॉक किया। आइवरी रंग के लहंगे और ऑफ शोल्डर ब्लाउज में वह स्टाइलिश लग रही हैं। इस कलेक्शन का नाम 'द डिसेंडेंट्स ऑफ नियाम राजा' रखा गया। यह कलेक्शन ओडीशा में मौजूज नियामगिरी पर्वत के पास बसे डोंगरिया कोंध कबिले से प्रेरित है।
विज्ञापन
6 of 7
Yami Gautam
- फोटो : Instagram
बॉलीविड एक्ट्रेस यामी गौतम ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन 'इनाया' को पेश किया। इस कलेक्श की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके कपड़े मरीनो ऊन से बनाई गई है। इससे गर्मियों में ठंड और ठंड में गर्मी का एहसास होता है। इस केलक्शन में ट्रेडिश्नल के साथ साथ वेस्टर्न कपड़े भी तैयार किए गए हैं।