फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन फॉलो करने के चक्कर में कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलतियां ?

Sat, 03 Feb 2018 09:36 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
fashion week
फैशन के साथ चलना अच्छी बात है। मगर आंखें बंदकर किसी भी चलन को आजमाना मुर्खता है। जाने-अनजाने में अक्सर लड़कियां फैशन में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं, जिससे उनका लुक खराब दिखने लगता है। भले ही वह फैशन आपके समझ से सही दिख रहा हो, लेकिन दूसरों के लिए आप हंसी का पात्र भी बन सकती हैं, इसलिए फैशन से जुड़ी कुछ गलतियों पर गौर करना जरूरी है जैसे- जरूरत से ज्यादा बड़ा बैग।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भले ही चलन में ओवरसाइज बैग का फैशन हो, मगर यह हर किसी पर नहीं फबता है। बड़े बैग में सामान अधिक आ जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह आपके लुक को कैसा दिखाता है? बैग को कैरी करते हुए, पहले खुद को आईना में देखें, फिर जज करें कि क्या यह आपकी पर्सनैलिटी से मैच कर रहा है। और हां, पार्टी वगैरह में इस तरह के बैग ले जाने से बचें। 
विज्ञापन

3 of 5
fashion week
अब बात करते हैं हेवी ज्वेलरी की। अक्सर शादी या पार्टी में महिलाएं हेवी कपड़ों के साथ हेवी ज्वेलरी पहन लेती हैं। जो देखने में काफी खराब लगता है। अगर आप भी इस तरह की गलतियां करती हैं, इससे बचें। चेहरे के आकार के हिसाब से ज्वेलरी का चुनाव करें। अगर आप हेवी वर्क वाले कपड़े पहन रही हैं, तो ज्यादा ज्वेलरी कैरी न करें। इसकी बजाय आप बिना नेकलेस बड़ी ईयररिंग्स पहन सकती हैं। अपने चेहरे के आकार से बड़े ईयररिंग्स पहनने की कोशिश न करें, क्योंकि यह आपकी लुक को पूरी तरीके से खराब कर सकता है। इन सबके अलावा आप अपने बालों और मेकअप का भी ध्यान रखें, ताकि आप भीड़ में हंसी का पात्र न बनें। कोई भी स्टाइल चुनें, मगर हर चीज आपके चेहरे और बॉडी को शूट करने वाला होना चाहिए। 

4 of 5
फैशन टिप्स
लड़कियों को फिटिंग के कपड़े पहनने अच्छे लगते हैं, लेकिन यह आपके लिए किसी सिरदर्दी से कम नहीं है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इसको पहनकर आप सहज महसूस नहीं करती हैं और साथ ही यह देखने में भी काफी भद्दा लगता है। ऐसे में अगर आपका वजन ज्यादा है, तो यह और भी बुरा लगता है। लड़कियां को इस तरह की फैशन की गलतियों को करने से बचना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
fashion tips
फुटवियर को लेकर भी हम कुछ गलतियां करते हैं, जैसे हाई हिल्स के चुनाव में। इसका आपके बॉडी पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है, क्योंकि इससे न केवल आपके पैरों में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है, बल्कि आपके पीछे का हिस्सा भी बाहर निकलने लगता है। विशेषज्ञ भी हाई हिल्स पहनने के लिए मना करते हैं। अगर आपको बैलेंस बनाने नहीं आता है, तो इससे कमर दर्द की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें