मुंबई में चल रहे लैक्मे फैशन वीक के दोनों दिन फैशन और ग्लैमर से भरे रहे। वहीं, तीसरे दिन पिछले सभी दिनों के रिकॉर्ड टूट गए जब विद्या बालन ने रैंप पर अपना जलवा दिखाया। इस दौरान विद्या ने डिजाइनर Anavila Misra के लिए रैंप वॉक किया। विद्या के इस लुक ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया।
विज्ञापन
2 of 5
vidya balan
विद्या ने ब्लैक कलर की साड़ी पहन रखी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप और नयूड लिपस्टिक लगा रखी थी। इसके अलावा उन्होंने गोल्डन इयरिंग्स कैरी कर रखे थे।
विज्ञापन
3 of 5
vidya balan
विद्या ने रैंप पर इतने कॉन्फिडेंस के साथ वॉक किया की उनकी एंट्री के साथ सभी की निगाहें उन पर टिकी रह गईं। विद्या हमेशा से ही अपने साथ की अदाकाराओं से अलग फैशन स्टेटमेंट रखती हैं।
4 of 5
vidhya balan
जब उनसे पूछा कि वह फैशन के मामले में किसे फॉलो करती हैं तो इसके जावाब में विद्या ने कहा वह सिर्फ खुद को फॉलो करती हैं और उनसे आगे कोई दूसरा रहे तो यह उन्हें अच्छा नहीं लगता। बता दें, इससे पहले विद्या का डब्बू रत्नानी के कैलेंडर के लिए कराया गया फोटोशूट भी काफी सुर्खियों में रहा था।
इस फोटोशूट में विद्या साड़ी वाली इमेज से बाहर निकलकर ब्लैक कलर की हॉट ड्रेस में नजर आई थीं, जिसमें उनका क्लिवेज साफ दिखाई दे रहा था। इस फोटोशूट में विद्या बेहद ही स्टनिंग लग रही थीं।