फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका के फैशन के सामने एक मिनट भी टिक नहीं पाईं सोनम, कपड़ों से लेकर मेकअप ने उम्मीदों पर फेरा पानी

Sat, 02 Feb 2019 01:57 PM IST
Sumit kumar फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonam malaika
मलाइका अरोड़ा और सोनम कपूर दोनों ऐसे नाम हैं जो आए दिन अपने जबरदस्त ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। दोनों के फैशन स्टाइल को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। पिछले काफी समय से मेक्सी ड्रेस काफी ट्रेंड में हैं। हाल ही में ये दोनों एक्ट्रेस अलग-अलग जगह फ्लोरल मेक्सी ड्रेस में स्पॉट हुईं।
विज्ञापन

2 of 5
sonam kapoor
हमेशा अपने कूल आउटफिट्स को लेकर लोगों के बीच चर्चा में रहने वाली सोनम हाल ही में अपनी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की स्क्रीनिंग में ब्लू फ्लोरल मेक्सी ड्रेस में नजर आईं, जिसमें वह इस बार लोगों को अपने स्टाइल से इम्प्रेस करने में चूक गईं। 
विज्ञापन

3 of 5
sonam kapoor
अपने लुक को पूरा करने के लिए सोनम ने इस ड्रेस के साथ सिल्वर इयरिंग्स, रिंग और ब्राउन कलर के लोफर पहन रखे थे। इसके अलावा उन्होंने लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपशेड लगा रखा था और बालों में सिंपल बन बना रखा था।

4 of 5
sonam kapoor
सोनम की यह ड्रेस Pero ब्रांड के कलेक्शन में से है। फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाली इस ड्रेस की फिटिंग बिल्कुल अच्छी नहीं थी, जिस वजह से लोगों को उनका यह लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
malaika arora
वहीं मलाइका अरोड़ा भी एक बर्थडे पार्टी में जाते हुए मेक्सी ड्रेस में स्पॉट हुई। इस दौरान उन्होंने भी फ्लोरल रफल मेक्सी ड्रेस पहन रखी थी, जिसमें वह हमेशा की तरह गॉर्जियस लग रही थीं। इस ड्रेस को उन्होंने फ्लोरल प्रिंट जैकेट के साथ पेयर अप किया हुआ था, जिसने उनके लुक पर चार चांद लगाने का काम किया। इसके अलावा उन्होंने अपने इस लुक को ऑरेंज पंप हील्स के साथ कंप्लीट किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें