‘जन्नत2’ से बॉलीवुड में इंट्री करने वाली ईशा गुप्ता बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल कर चुकी हैं। हाल ही में आई ‘रुस्तम’ फिल्म में भी उनके किरदार के साथ-साथ अदा को भी फैंस ने काफी पसंद किया था और अब जल्द ही उनकी ‘बादशाहों’ फिल्म रिलीज होने वाली है जिसमें वो एक सुपरकॉप के किरदार में नजर आएंगी।
इस फिल्म में ईशा का लुक अपनी पहली फिल्मों की अपेक्षा एकदम डिफरेन्ट है तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ईशा का स्टाइल मंत्रा।
विज्ञापन
हर रोज 'गुलाब की पंखुड़ियों' का बाथ लेती है ‘बादशाहों’ एक्ट्रेस ईशा गुप्ता...
2 of 6
ईशा गुप्ता
ईशा का लुक और ड्रेसिंस सेन्स उनकी हर फिल्म में काबिले तारीफ रहता है और वो अपने लुक पर काफी ध्यान भी देती हैं लेकिन क्या आपको पता है ईशा को ज्यादा मेकअप करना बिल्कुल पसंद नहीं है और उनके बाल तो जैसे उनकी जान है।
विज्ञापन
हर रोज 'गुलाब की पंखुड़ियों' का बाथ लेती है ‘बादशाहों’ एक्ट्रेस ईशा गुप्ता...
3 of 6
ईशा गुप्ता
बॉलीवुड में ज्यादातर एक्ट्रेस ज्यादा मेकअप करना पसंद करती हैं लेकिन ईशा को ज्यादा मेकअप से नफरत है। उनका मानना है कि मेकअप ऐसा होना चाहिए जो हमेशा आपकी ओरिजिनालिटी को बनाए रखे और इसी वजह से मेकअप करने के लिए वो हर्बल चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं।
हर रोज 'गुलाब की पंखुड़ियों' का बाथ लेती है ‘बादशाहों’ एक्ट्रेस ईशा गुप्ता...
4 of 6
ईशा गुप्ता
इसके साथ ही ईशा को गुलाब की पंखुड़ियों डालकर बाथ लेना अच्छा लगता है और आंखों पर खीरे के टुकड़ों को रखकर आराम करना भी बेहद पसंद है यानि कि ईशा गुप्ता प्योर देसी अंदाज में ही रोजाना के रोटीन को तवज्जों देती हैं।
विज्ञापन
हर रोज 'गुलाब की पंखुड़ियों' का बाथ लेती है ‘बादशाहों’ एक्ट्रेस ईशा गुप्ता...
5 of 6
ईशा गुप्ता
किसी भी इंसान की पर्सनैलिटी में हेयर स्टाइल एक अहम रोल निभाता है लेकिन ईशा का अपने बालों को लेकर खास लगाव काबिले तारीफ है। हालांकि ईशा के बाल छोटे हैं और उन्हें बड़े बाल रखने का शौक है। वो हमेशा अपने बालों में हर्बल चीजों का ही इस्तेमाल करती हैं और किसी भी ड्रेस के साथ चोटी बनाना उनके स्टाइल स्टेटमेंट में शामिल है।
हर रोज 'गुलाब की पंखुड़ियों' का बाथ लेती है ‘बादशाहों’ एक्ट्रेस ईशा गुप्ता...
6 of 6
ईशा गुप्ता
चाय की चुस्की से ईशा की सुबह की शुरुआत होती है उनका कहना है कि एक कप चाय आपके शरीर से लेजीनेस को दूर भगा देती है। हालांकि ईशा अपने चाय के ब्रांड के लिए कॉन्शियस है और उन्हें दार्जिलिंग के एक खास ब्रांड की चाय पीना ही पसंद है।