फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तितली बनकर पहुंची जैकलीन, सोशल मीडिया पर हर एक का दिल जीत रही हैं ये तस्वीरें

Tue, 25 Jun 2019 06:16 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Jacqueline saree - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
जैकलीन फर्नांडिस अपने स्टाइल और फैशन को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर अपने ग्लैमरस लुक की वजह से वह चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर जैकलीन फर्नांडिस की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। फैंस उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कुछ लोग तो उन्हें तितली बता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
अपने इस लुक के लिए जैकलीन फर्नांडिस ने ओरेंज और रेड कलर की साड़ी पहनी है। उनकी साड़ी का ब्लाउज ऑफ शोल्डर है और स्लिव्स रफल है। जैकलीन फर्नांडिस पर यह लुक काफी फब रहा है। अपने लुक को पूरा करने के लिए जैकलीन फर्नांडिस ने मिनिमल मेकअप के साथ पिंक लिपस्टिक और विंग लाइनर लगाया हुआ है।
विज्ञापन

3 of 6
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
बता दें, जैकलीन फर्नांडिस शानदार एक्ट्रेस होने के साथ-साथ श्रीलंका ट्यूरिज्म को प्रमोट भी करती हैं। उनकी ये तस्वीरें मुंबई में श्रीलंका टूरिज़्म के एक खास इवेंट की हैं। तस्वीरों में वह अवॉर्ड रिसीव करती नजर आ रही हैं। 

4 of 6
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इस इवेंट की बात करें तो जैकलीन फर्नांडिस ने श्रीलंका टूरिज्म पर काफी चर्चा की। यहां तक की इस्टर पर हुए हमलों के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अब श्रीलंका बिल्कुल सुरक्षित है।
विज्ञापन

5 of 6
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
जैकलीन फर्नांडिस ने कहा, "मैं हमेशा अपने दोस्तों और दर्शकों को श्रीलंका टूरिज्म के लिए प्रोत्साहित करती रहती हैं और आगे भी करती रहूंगी क्योंकि वह मेरी मातृभूमि है। श्रीलंका में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद हम जैसे लोगों को अपनी मातृभूमि के लिए आगे आना ज़रूरी है। साथ ही साथ अपने देश का टूरिज्म अम्बेसेडर बनने का मुझे गर्व है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इन दिनों जैकलीन फर्नांडिस अब अपनी आने वाली वेब सीरीज की जोरों शोरों से तैयारियों में लगी हैं। इनकी इस वेब सीरीज को शिरीष कुंदर डायरेक्ट कर रहे हैं वहीं इसे प्रोड्यूस शिरीष की पत्नी फराह खान करने वाली हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें