बॉलीवुड में फिल्म धड़क से डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर और उनकी बहन खुशी कपूर अपने कपड़ों के लिए हमेशा खबरों में बनी रहती हैं। आए दिन दोनों बहने अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में दोनों बहने पापा बोनी कपूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, जिसके बाद से दोनों अपने कपड़ों को लेकर चर्चा में हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Janhvi Kapoor
- फोटो : instagram
एयरपोर्ट पर जाह्नवी ने पिंक और येलो कलर का सूट पहन रखा था जिस पर गोल्डन वर्क हो रखा था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए जाह्नवी ने Fizzy Goblet ब्रांड की मोजरी पहन रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने स्टेटमेंट ईयरिंग्स और ब्लू कलर का स्लिंग बैग कैरी किया हुआ था।
विज्ञापन
3 of 5
Janhvi Kapoor
- फोटो : instagram
जाह्नवी की बहन खुशी ने भी सलवार सूट पहन रखा था। खुशी ने बेबी पिंक और व्हाइट कलर का सूट पहना था, जिस पर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी हो रखी थी। इसके साथ खुशी ने स्टेटमेंट ईयरिंग्स पहन अपने लुक को पूरा किया। इस दौरान खुशी ने ब्लैक कलर का स्लिंग बैग कैरी कर रखा था।
4 of 5
Janhvi Kapoor
- फोटो : instagram
बता दें, दोनों के इस लुक की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर लोगों ने खुशी के सूट की ये चोरी पकड़ ली। दरअसल, खुशी ने जो सूट पहना है वैसा सेम सूट जाह्नवी भी पहने नजर आ चुकी हैं।
सोशल मीडिया पर लोग जाह्नवी और खुशू के लुक की तुलना करते हुए दोनों की तस्वीरों को पोस्ट कर रहे हैं। वहीं बहुत सारे लोगों को खुशी के इस लुक में श्रीदेवी की झलक नजर आ रही है।