kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
शो में करीना ने मनीष से पूछा कि अक्सर फैंस मुझसे पूछते हैं कि जो आउटफिट मैं फिल्मों या रेड कार्पेट पर पहनती हूं उनका क्या होता है। करीना ने मनीष को उनके फैंस के लिए इस सवाल का जवाब देने के लिए कहा। इसके जवाब में मनीष ने बताया कि फिल्मों के लिए डिजाइनर्स अलग-अलग जगह से शॉपिंग करते हैं। इस दौरान अगर किसी कपड़े की फिटिंग उस एक्टर को बहुत अच्छी आती है तो वो कपड़ा उसी को ये कहकर दे दिया जाता है कि आप पर यह बहुत अच्छी लग रहा है। इसके अलावा बाकी सारे कपड़े प्रोड्यूसर के पास जाते हैं।