फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशी कपूर ने लहंगे के साथ पहने स्पोर्ट्स शूज, यूजर्स बोले- सोनम नहीं दीपिका से लो फैशन टिप्स

Thu, 21 Feb 2019 06:30 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
khushi kapoor
श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भले ही अभी बॉलीवुड की दुनिया से दूर हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। अपने जबरदस्त ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर उनका ग्लैमरस अवतार देखने को मिला, जिसकी तस्वीरों ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है।
विज्ञापन

2 of 5
khushi kapoor
खुशी हाल ही में राजस्थान में एक शादी में शरीक होने गई थीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खुशी की तस्वीरें उसी शादी की हैं, जिसमें उन्होंने येलो एम्बेलिश्ड लहंगा पहना हुआ है। इस लहंगे के साथ उन्होंने नेट का दुपट्टा कैरी कर रखा है, जो उनके लुक को और शानदार बना रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
khushi kapoor
खुशी का यह लहंगा Anushree Reddy के कलेक्शन से है। अपने लुक को पूरा करने के लिए खुशी ने लाइट मेकअप और गले में चोकर नेकपीस पहना था। इसके साथ ही उन्होंने बालों को खुला कर रखा था।

4 of 5
khushi kapoor
खुशी के इस लुक में जिस चीज ने सबको हैरान करके रख दिया वो थे उनके फुटवियर। उन्होंने अपने इस खूबसूरत लहंगे को व्हाइट स्पोर्ट्स शूज के साथ टीम अप किया था। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने खुशी के इस फैशन का मजाक बना डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jahnvi kapoor khushi kapoor - फोटो : instagram
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- अच्छे खासे लुक को बर्बाद कर दिया। एक दूसरे यूजर न लिखा- फुटवियर घर भूल आई थीं क्या। एक यूजर ने तो इसके लिए सोनम कपूर को टार्गेट करते हुए कमेंट किया- ये सब सोनम को ही करने दो और दीपिका को फॉलो करो खुशी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें