फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बनने के बाद भी करीना कपूर खान ने मेंटेन किया है जीरो फिगर, 2 लाख की इस ड्रेस ने बढ़ा दी खूबसूरती

Mon, 26 Nov 2018 12:02 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
बॉलीवुड की बेबो इन दिनों अपने जबरदस्त ड्रेसिंग सेंस और फिटनेस के चलते हर दिन खबरों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक लुक अभी हटता नहीं कि दूसरा पहले ट्रेंड करने लग जाता है, लेकिन हर लुक में करीना शानदार नजर आती हैं। हाल ही में डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्म मोगली के प्रीमियर पर बोल्ड अंदाज में स्पॉट हुईं। 
विज्ञापन

2 of 5
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
करीना ने एंट्री के साथ ही शो की सारी महफिल लूट ली। हर किसी की नजरें उन पर टिकी थी। इस दौरान उन्होंने मैटलिक फ्रंट स्लिट टयूब ड्रेस पहनी हुई थी, जो उन पर काफी फब रही थी। उन्होंने इस ड्रेस को इतने ग्रेस के साथ कैरी किया था कि उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था जैसे यह ड्रेस सिर्फ उन्हीं के लिए बनी हो।
विज्ञापन

3 of 5
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
न्यूड लिपस्टिक और स्मोकी आईज के साथ करीना ने अपने लुक को पूरा किया। फुटवियर की बात करें तो उन्होंने ड्रेस के साथ मैचिंग हील्स पहन रखी थी। सोशल मीडिया पर करीना की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और लोगों को उनका ये लुक बहुत पसंद भी आ रहा है।
 

4 of 5
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
करीना का ये ड्रेस फेमस डिजाइनर mary katrantzou कलेक्शन में से है। जितनी खूबसूरत ये ड्रेस है उतनी ही ये एक्सपेंसिव भी है। इस ड्रेस की कीमत $2790 यानी लगभग 2 लाख रुपये है। बता दें, करीना कपूर खान ने फिल्म ‘मोगली: लीजेंड ऑफ द जंगल’ में अपनी आवाज दी है। उन्होंने ‘का’ के कैरेक्टर को अपनी आवाज दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
बता दें, इससे पहले करीना का एक लुक सामने आया था जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोल किया गया। इन तस्वीरों में उन्होंने ओवरसाइज रफल शर्ट के साथ थाई स्लिट फिट स्कर्ट कैरी की थी, जो मिसमैच लग रही थी। शर्ट के साथ गोल्डल स्कर्ट का कॉम्बिनेशन हर किसी के सिर के ऊपर से निकल रहा था। इसी वजह से लोगों ने उनके इस लुक का जमकर मजाक उड़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें