फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण के अजीबो-गरीब हेयरस्टाइल का जमकर उड़ा मजाक, फैंस बोले- 'भूतनी लग रही हो'

Mon, 26 Nov 2018 08:43 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी से ज्यादा चर्चाएं उनके लिबास और पहनावे को लेकर हो रही हैं। बीती रात भी एक पार्टी में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। रणवीर की बहन रितिका भवनानी ने बीती रात ही वैवाहिक बंधन में बंधे इस कपल के लिए मुंबई के लग्जरी हयात होटल में शानदार डिनर पार्टी का आयोजन किया था। 
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
इस पार्टी में दीपिका सब्यासाची द्वारा डिजाइन किए गए लहंगे में नजर आईं। फ्लोवर मल्टीपल कलरफुल लहंगे के साथ डीप नेट ब्लाउज और नेट दुपट्टा दीपिका की खूबसूरती को चार चांद लगा रहा था। लेकिन इस बार दीपिका अपनी खूबसूरत ड्रेस नहीं बल्कि हेयरस्टाइल को लेकर ट्रोल हो गईं।
 
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
दरअसल दीपिका के हेयरस्टाइल एक्सपर्ट गैब्रियल जॉर्जियो ने उन्हें गुलाबों से ताजनुमा हेयरस्टाइल दिया था, लेकिन कौन जानता था कि दीपिका पार्टी में लोगों को ध्यान खींचने के चक्कर में अपना मजाक उड़वा बैठेंगी। इस अजीबोगरीब हेयरस्टाइल ने दीपिका के चेहरे से उनकी खूबसूरती को ही गायब कर दिया।
 

4 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरें लीक होने के बाद फैंस ने जमकर दीपिका का मजाक उड़ाया। फैंस का कहना था कि दीपिका के सिर पर गुलाब के फूलों का गमला रखा है और इस लुक में वह बेहद डरांवनी नजर आ रही हैं। एक फैन ने उन्हें भूतनी बताया और कहा अब तो मुझे नींद भी नहीं आएगी। इतना ही नहीं, उन्हें यह रूप देने वाले हेयरस्टाइलिस्ट को भी फैंस ने नहीं छोड़ा और सोशल मीडिया पर उनकी क्लास लगा दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
वहीं, पार्टी के लिए रणवीर का आउटफिट मशहूर डिजाइनर मनीष अरोड़ा ने डिजाइन किया था। रणवीर इस ड्रेस के साथ आखों में काजल और कंधे पर मुखौटा पहने हुए बिल्कुल 'खिलजी' लुक में नजर आए। पार्टी में लोगों को ध्यान अपनी तरफ खींच रहे इस मुखौटे के बार में रणवीर ने बताया कि यह उनकी 'पुसी कैट' है। गौरतलब है कि दीपिका-रणवीर शादी के बाद से लगातार अपनी ड्रेसेज को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच दीपिका अपने पहनावे को लेकर कई बार फैंस की रडार पर आ चुकी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें