फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवॉर्ड लेने पहुंची करीना कपड़ों के कारण हुईं ट्रोल, VIDEO देख भड़के यूजर्स

Mon, 26 Nov 2018 02:52 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
रविवार 25 नवंबर को बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान दिल्ली में आयोजित एक अवॉर्ड शो में हिस्सा लेने पहुंची। यहां उन्हें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा यूथ आईकन अवॉर्ड से नवाजा गया। इस दौरान करीना व्हाइट कलर की बेहद बोल्ड साड़ी पहने नजर आईं। इस साड़ी में करीना बहुत सुंदर दिखार्इं दे रही थीं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
करीना की ये खूबसूरत साड़ी उनके फेवरेट डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने बालों को खुला रखा हुआ था। इसे उन्होंने Diamantina Fine Jewels के बहुत खूबसूरत इयरिंग्स के साथ टीम अप किया।
विज्ञापन

3 of 6
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
करीना के मेकअप की बात करें तो उन्होंने न्यूड लिपस्टिक के साथ स्मोकी आईज से अपने लुक को कंप्लीट किया। उन्होंने अपनी साड़ी को थोड़ा अलग लुक देने के लिए पल्लू को थोड़ा ट्विस्ट करके कैरी किया है। उन्होंने साड़ी के पल्लू को बहुत नीचे टक किया है।

4 of 6
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर करीना के इस लुक की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह कई जगह पर अपनी साड़ी के पल्लू को संभालती नजर आ रही हैं। लोगों ने उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट की लाइन लगा दी है। कुछ यूजर्स ने करीना के इस लुक की बहुत तारीफ की, वहीं बहुत सारे लोगों को उनका ये लुक बिल्कुल अच्छा नहीं आया, जिसके चलते उनको कई लोगों ने ट्रोल कर दिया।
 
विज्ञापन

5 of 6
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- करीना ने ऐसी साड़ी क्यों पहनी? बिना सही पल्लू के अवॉर्ड लेना शोभा नहीं देता। अगर यह फिल्मी अवॉर्ड होता तो बात कुछ और थी। वहीं अन्य यूजर ने लिखा- करीना तुम्हारे ड्रेसिंग सेन्स को क्या हो गया है। कम से कम जो इंसान तुम्हे अवॉर्ड दे रहा है उसकी तो इज्जत करो, वह भारत के उपराष्ट्रपति हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, मुझे यह बिलकुल पसंद नहीं है, मुझे नहीं पता लोग उन्हें क्यों फॉलो करते है। एक यूजर ने लिखा- आपकी साड़ी वाहियात लग रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें