करीना कपूर अपने बेबी बंप के साथ भी स्टाइलिश और फैशेनेबल दिखना जानती हैं। हाल ही में करीना हेयर स्टाइलिस्ट अधुना अख्तर के प्रोडक्ट लान्च के मौके पर अपने बेबी बम्प के साथ दिखीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की और बताया कि वो अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत समय को इंज्वॉय कर रही हैं। अपने पति सैफ के साथ प्रेग्नेंट करीना काफी बोल्ड दिख रही हैं। इस काले ड्रेस में वो काफी फैशनेबल दिख रही हैं। प्रेग्नेंट करीना की ये मोहक अदा देखिए।